Friday, May 15, 2026
Latest:
Latest

Lokayukta Raid In Ayush Vibhag: इंटर्नशिप करने आयुष कर्मचारी ने मांगी रिश्वत, रंगे हाथ गिरफ्तार

Lokayukta Raid In Ayush Vibhag: इंटर्नशिप करने आयुष कर्मचारी ने मांगी रिश्वत, लोकायुक्त टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया। लोकायुक्त पुलिस ने आयुष विभाग के एक कर्मचारी को घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार लिया। कर्मचारी ने छात्र से इंटर्नशिप के नाम पर ढाई हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी।

छात्र ने इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त मनु व्यास से की। लोकायुक्त टीम ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए छात्र को रुपये लेकर कर्मचारी के पास भेजा।

छात्र ने कर्मचारी को जैसे ही रुपये दिए, पहले से कमरे के बाहर खड़ी टीम ने कार्रवाई कर दी। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर ली है।

 

निरीक्षक रजनी तिवारी ने बताया कि लक्ष्मण सिंह लोधी और भूपेंद्र त्रिपाठी वीणा वादिनि आयुर्वेदिक कालेज कोलार रोड भोपाल से बीएएमएस की पढ़ाई कर रहे हैं। चार साल का कोर्स पूरा होने के बाद आयुर्वेदिक यूनानी प्राकृतिक चिकित्सा बोर्ड (आयुष विभाग) में इंटर्नशिप के लिए रजिस्ट्रेशन कराना होता है। इसके लिए 30 जून को दोनों छात्रों ने फार्म दिया था।

कार्यालय में अधिकारी सहायक ग्रेड-2 के पद पर पदस्थ चंदन रामसनेही तिवारी (49) पुत्र हीराराम रामसनेही तिवारी ने तुरंत रजिस्ट्रेशन करने के नाम पर 2500 की रिश्वत मांगी। भूपेंद्र ने 2500 दे दिए तो उसका रजिस्ट्रेशन हो गया। लक्ष्मण ने रुपये देने से मना किया तो उसका रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ।

 

 

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम