FEATUREDLatestराष्ट्रीय

Lok Sabha election Result 2024 नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे लेकिन गठबंधन की सरकार चलेगी

Lok Sabha election 2024 नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे लेकिन गठबंधन की सरकार चलेगी

Lok Sabha election Result 2024 के लिए आज नतीजों का दिन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी से करीब डेढ़ लाख वोटों से जीत हासिल की । संसद के निचले सदन लोकसभा की कुल 543 में से 542 सीटों पर मतगणना जारी है। बहुमत के लिए 272 सांसदों का जीतना जरूरी है। सूरत लोकसभा सीट पर भाजपा पहले ही जीत दर्ज कर चुकी है, क्योंकि यहां भाजपा प्रत्याशी के सामने कोई उम्मीदवार नहीं था।

अब तक के रुझानों और नतीजों से यह साफ है कि भाजपा को अपने दम पर बहुमत नहीं मिलने जा रहा है। नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे, लेकिन पहला मौका होगा, जब मोदी को गठबंधन की सरकार चलाना है। नई सरकार गठन की कवायद शुरू कर दी गई है।

दिग्विजय सिंह ने चुनाव न लड़ने का किया एलान

दिग्विजय सिंह ने राजगढ़ से हार देखते हुए कभी न चुनाव लड़ने का एलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि वह अब कभी भी चुनाव नहीं लड़ेंगे।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा- कार्यकर्ताओं की मेहनत से जीते सात लोकसभा सीटें

वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि दिल्ली की जनता ने पीएम मोदी को आशीर्वाद दिया है। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने इस जीत को सुनिश्चित करने के लिए बहुत मेहनत की। हम दिल्ली में सात लोकसभा सीटें जीत रहे हैं। अब दिल्ली विधानसभा में भी भाजपा जीतेगी।

बीकानेर सीट से अर्जुन राम मेघवाल ने 55 हजार वोटों से कांग्रेस को हराया

केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता अर्जुन राम मेघवाल राजस्थान की बीकानेर लोकसभा सीट से जीत ली है। अर्जुन राम मेघवाल ने कांग्रेस के गोविंदराम मेघवाल को 55 हजार 771 वोटों से हरा दिया है।

कोटा से ओम बिड़ला ने जीत ली बाजी, कांग्रेस को हराया

कोटा लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने वाले बीजेपी नेता व लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने चुनाव जीत लिया है। उन्होंने जीत के बाद प्रमाण पत्र मिला लिया है।

रामदास अठावले ने कहा- शिवसेना और एनसीपी के टूटने से बिगड़े समीकरण

लोकसभा चुनाव नतीजों पर केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि हमें नतीजों को स्वीकार करना होगा। महाराष्ट्र में कम सीटें शिवसेना और एनसीपी के अलग होने कारण हुईं। लोगों ने सोचा कि बीजेपी ने उन्हें तोड़ा है।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने हमीरपुर लोकसभी सीट से जीत की दर्ज

भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय में केंद्रीय मंत्री और हमीरपुर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर की जीत का जश्न मनाया। वह 178056 वोटों से आगे चल रहे हैं, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल रायजादा यहां से पीछे चल रहे हैं।

पूर्व सीएम अशोक गहलोत के बेटे ने मानी हार, बोले- मुश्किल सीट थी

जालोर से कांग्रेस उम्मीदवार और राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत ने हार मान ली है। उन्होंने कहा कि यह सीट पिछले 20 सालों से बीजेपी के पास थी। हम लोगों के साथ खड़ा रहेंगे।

शरद पवार ने नीतीश कुमार से संपर्क साधने का खंडन किया

शरद पवार ने उन सोशल मीडिया खबरों का खंडन किया है, जिनमें कहा जा रहा था कि आइएनडीआइए की सरकार बनाने के लिए शरद पवार ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बात की।

Back to top button