Latest

Lok Sabha Chunav Exit Poll Live: एग्जिट पोल का पहला आंकड़ा सामने आया, तमिलनाडु में चौंकाने वाले हैं नंबर

Lok Sabha Chunav 2024 Exit Poll Live: लोकसभा चुनाव-2024 के लिए सात चरणों में वोटिंग हुई. उम्मीदवारों की किस्मत EVM में कैद हो चुकी है. अब इंतजार है 4 जून का जब चुनाव के नतीजे घोषित होंगे, लेकिन उससे पहले सबसे सटीक एग्जिट पोल आ गया है. 1 करोड़ के सैंपल साइज वाला ये एग्जिट पोल सबसे बड़ा है. लोकसभा की सभी सीटों पर सर्वे किया गया. लोकसभा सीट के अंतर्गत आने वाली हर विधानसभा सीट से सैंपल लिया गया.

  • हर सीट से लिया गया सैंपल

     

    TV9-Peoples Insight, Polstrat का सर्वे करीब 1 करोड़ लोगों का सैंपल साइज है. इसमें IVR के जरिये लोगों की राय ली गई और रैंडम नंबर जेनेरेटर के जरिये कॉल की गई. हमने लोकसभा की 543 सीट पर सर्वे किया और लोकसभा सीट के अंतर्गत आने वाली हर विधानसभा सीट से सैंपल लिया गया.

  • 01 Jun 2024 06:06 PM (IST)

    वोटिंग खत्म, अब एग्जिट पोल की बारी

     

    सातवें चरण की वोटिंग खत्म हो चुकी है. इसके साथ ही सभी उम्मीदवारों की किस्मत EVM में कैद हो गई है. अब इंतजार है एग्जिट पोल का. इससे मालूम पड़ेगा कि देश में किसकी सरकार बनने जा रही है. ये सिर्फ अनुमान होगा. नतीजे 4 जून को घोषित होंगे.

Back to top button