Lok Sabha Chunav 2024: 5 राज्यों में कांग्रेस-AAP का गठबंधन !, थोड़ी देर में होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस
Lok Sabha Chunav 2024: 5 राज्यों में कांग्रेस-AAP का गठबंधन !, थोड़ी देर में होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस
Lok Sabha Chunav 2024: 5 राज्यों में कांग्रेस-AAP का गठबंधन ।लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी और आम आदमी पार्टी में 5 राज्यों में गठबंधन तय हो गया है। इसको लेकर INDI गठबंधन की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कुछ देर में होने वाली है।
मिली जानकारी के मुताबिक, प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, गोवा और गुजरात में एक साथ चुनाव लड़ने का ऐलान कर सकते हैं। यह भी जानकारी सामने आ रही है कि हरियाणा की फरीदाबाद लोकसभा सीट आम आदमी पार्टी के खाते में जा सकती है।
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कही ये बात
कांग्रेस और आप के बीच होने वाले गठबंधन को लेकर कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि औपचारिक तौर से उत्तर प्रदेश में गठबंधन की घोषणा की गई है। इसे अंतिम रूप देने में समय लगा है। वहीं आम आदमी पार्टी (AAP) के साथ कांग्रेस के गठबंधन को लेकर आज औपचारिक घोषणा कर दी जाएगी।
पश्चिम बंगाल को लेकर जयराम रमेश ने कहा कि वहां अभी बातचीत जारी है। TMC के लिए हमारे दरवाजे हमेशा खुले हैं। TMC और ममता बनर्जी ने भी कहा है कि वे INDIA गठबंधन को मजबूत करना चाहती हैं और सबसे बड़ा मकसद भाजपा को हराना है। हम ममता बनर्जी का बड़ा सम्मान करते हैं।
ऐसा हो सकता है सीटों का समीकरण
यह संभावना जताई जा रही है कि दिल्ली में AAP लोकसभा की 7 सीटों में से 4 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है, जिसमें पश्चिमी दिल्ली, दक्षिण दिल्ली, नई दिल्ली और पूर्वी दिल्ली सीट शामिल हैं। वहीं दूसरी कांग्रेस पार्टी दिल्ली में 3 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। इन तीन सीटों में चांदनी चौक, उत्तर पूर्वी दिल्ली और उत्तर पश्चिमी दिल्ली शामिल हैं।