Loan Online :ऑनलाइन लोन देने वाले एप पर गूगल ने लगाई रोक, आप रहें सावधान

cash money indian

Loan Online :ऑनलाइन लोन देने वाले एप पर गूगल ने लगाई रोक, आप रहें सावधान। गूगल ने अपनी नई वित्तीय सेवा नीति के तहत 31 मई से अपने प्ले स्टोर से ऑनलाइन लोन देने वाले एप को प्रतिबंधित करने की का फैसला लिया है। इस तिथि के बाद ऐसे एप के उपयोगकर्ताओं के डाटा स्वत: हट जाएंगे। दरअसल ऑनलाइन लोन देने वाले एप पर लंबे समय से फर्जीवाड़े के आरोप लगते रहे हैं। केंद्र सरकार ने इस समस्या को देखते हुए इन एप पर सख्ती बढ़ाई है।

ऐसे एप के उपयोगकर्ताओं के संवेदनशील डाटा, फोटो आदि चोरी करने की शिकायतें मिल रही थीं।फर्जीवाड़े पर लगाम लगाने के लिए गूगल ने अपनी नीति में बदलाव किया है, ताकि प्ले स्टोर पर उपलब्ध लोन देने वाले एप बंद कर सके। इस नीति के अनुसार, एप के उपयोगकर्ताओं के डाटा से फोटो, वीडियो, कॉन्टैक्ट, लोकेशन और कॉल तक पहुंच नहीं बना पाएंगे और यूजर अपनी गोपनीयता को सुरक्षित रख पाएंगे।