Latest

LIVE Vidhan Sabha Election Results 2024 Counting: आंकड़ों में बन रही बीजेपी सरकार, उधर कांग्रेस में सीएम की कुर्सी को लेकर रार

LIVE Vidhan Sabha Election Results 2024 Counting: आंकड़ों में बन रही बीजेपी सरकार, उधर कांग्रेस में सीएम की कुर्सी को लेकर रार

Jammu Kashmir Haryana Election Results 2024 LIVE: जम्मू कश्मीर और हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए डाले गए वोटों की आज गिनती हो रही है. दोनों ही राज्यों में विधानसभा की 90-90 सीटें हैं. बहुमत का आंकड़ा 46 है. रुझानों में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर चल रही है. हरियाणा में शुरुआत में कांग्रेस आगे चल रही थी, लेकिन बीजेपी ने बाजी पलट दी है. उसे बहुमत मिल गया है. वहीं, जम्मू कश्मीर में कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनती दिख रही है. दोनों ही राज्यों के चुनावी नतीजे और काउंटिंग से जुड़े अपडेट्स जानने के लिए हमारे साथ बने रहिए…

कांग्रेस में सीएम की कुर्सी को लेकर रार
चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक हरियाणा में बीजेपी कांग्रेस से आगे चल रही है. यहां पर बीजेपी को बहुमत मिल गया है. वो 46 सीटों पर आगे है. वहीं कांग्रेस 36 सीटों पर आगे है. हालांकि कांग्रेस नेताओं का दावा है कि राज्य में उसकी सरकार बनेगी. सीएम की कुर्सी को लेकर रार मच गया है. कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा ने कहा है कि रुझानों में ट्रेंड बनते और बदलते रहते हैं. एक दो बजे तक स्थिति साफ हो जाएगी. काउंटिंग के बाद हमारी सरकार बनेगी. 10 साल के बीजेपी की एंटी- इनकमबेंसी और मिस रूल… कांग्रेस की जीत की बड़ी वजह हैं. सब मिलकर लड़े. मुख्यमंत्री की दावेदारी पर बात होती रहेगी. दावेदारों में मैं भी हूं. वहीं हुड्डा ने कहा कि राज्य में कांग्रेस की सरकार बनेगी. सीएम को लेकर उन्होंने ये फैसला आलाकमान करेगा.

08 Oct 2024 10:25 AM (IST)
यहां जानें कौन आगे चल रहा और कौन है पीछे
किस सीट पर कौन आगे चल रहा, जानने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें.

08 Oct 2024 10:17 AM (IST)
पानीपत में वोटों की गिनती रोकी गई
हरियाणा के पानीपत में वोटों की गिनती रोकी गई है. कांग्रेस ने धांधली का आरोप लगाया है.

08 Oct 2024 10:15 AM (IST)
हरियाणा को लेकर चुनाव आयोग के आंकड़े क्या कह रहे?
बीजेपी-43 सीटों पर आगे
कांग्रेस- 34 सीटों पर आगे
निर्दलीय-5 सीट पर आगे
बसपा- 1 सीट पर आगे
INLD- 1 सीट पर आगे
08 Oct 2024 10:07 AM (IST)
कांग्रेस ने क्या कहा?
जम्मू-कश्मीर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रविंद्र शर्मा ने कहा कि जम्मू कश्मीर में यह साफ हो चुका है कि नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है. रविंद्र शर्मा ने कहा कि यहां पर सिर्फ वह मुद्दे चले जो जम्मू कश्मीर के लोगों के साथ जुड़े हुए हैं.

08 Oct 2024 09:56 AM (IST)
हरियाणा में बीजेपी को बहुमत
हरियाणा में रुझानों में बीजेपी को बहुमत मिल गया है. यानी यहां पर बाजी पलट गई है. शुरुआत में कांग्रेस आगे चल रही थी, लेकिन अब बीजेपी आगे हो गई है. वो 46 सीटों पर आगे है. वहीं कांग्रेस 39 सीटों पर आगे है.

08 Oct 2024 09:45 AM (IST)
हरियाणा में बीजेपी आगे
चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, हरियाणा में बाजी पलट रही है. यहां पर बीजेपी 30 सीटों पर आगे चल रही है. वहीं कांग्रेस 28 सीटों पर आगे है. जम्मू कश्मीर में एनसी 39 और बीजेपी 23 सीटों पर आगे है. यहां निर्दलीय 6 सीटों पर आगे हैं.

08 Oct 2024 09:31 AM (IST)
हरियाणा में तस्वीर साफ, जम्मू-कश्मीर में क्या होगा?
हरियाणा की तस्वीर साफ हो गई है. यहां पर कांग्रेस की सरकार बन रही है. वह 60 सीटों पर आगे है. वहीं बीजेपी 24 सीटों पर आगे है. दूसरी ओर जम्मू कश्मीर में कांग्रेस गठबंधन 45 सीटों पर आगे है. बीजेपी 31 सीटों पर आगे है. निर्दलीय यहां पर अहम होते दिख रहे हैं. रुझानों में वे 11 सीटों पर आगे हैं. वहीं पीडीपी 3 सीटों पर आगे है.

08 Oct 2024 09:13 AM (IST)
पानीपत और लाडवा में बीजेपी आगे
हरियाणा के पानीपत ग्रामीण से बीजेपी के महिपाल ढांडा आगे चल रहे हैं. सीएम सैनी लाडवा से आगे चल रहे हैं.

08 Oct 2024 09:02 AM (IST)
आगे चल रहे गोपाल कांडा
हरियाणा के सिरसा से गोपाल कांडा आगे चल रहे हैं. ऐलनाबाद से अभय सिंह चौटाला आगे हैं. रानियां से अर्जुन सिंह चौटाला आगे हैं. डबवाली से आदित्य चौटाला आगे चल रहे हैं.

08 Oct 2024 08:53 AM (IST)
हरियाणा में बीजेपी का बुरा हाल, J&K में कांग्रेस का कमाल
हरियाणा में बीजेपी का बुरा हाल है. यहां पर बीजेपी 23 सीटों पर ही आगे है. वहीं, कांग्रेस 65 सीटों पर आगे है. सीएम सैनी और अनिल विज भी पीछे चल रहे हैं. उधर जम्मू कश्मीर में बीजेपी 25 सीटों पर आगे है. कांग्रेस गठबंधन को बहुमत मिल गया है. रुझानों में वो 47 सीटों पर आगे है.

08 Oct 2024 08:43 AM (IST)
दिग्गजों का क्या हाल?
एनसी के नेता उमर अब्दुल्ला गांधरबल सीट से आगे चल रहे हैं. वहीं, हरियाणा में शुरुआती रुझानों में सीएम नायब सैनी आगे चल रहे हैं. अंबाला कैंट से अनिल विज आगे चल रहे हैं.

08 Oct 2024 08:39 AM (IST)
रुझानों में किसको कितनी सीटें?
हरियाणा में 84 सीटों का रुझान

बीजेपी-27
कांग्रेस-53
जेजेपी-0
निर्दलीय-2
आप-0
अन्य-2
जम्मू कश्मीर में 72 सीटों का रुझान

बीजेपी-25
कांग्रेस गठबंधन-43
पीडीपी-3
अन्य-1
08 Oct 2024 08:33 AM (IST)
दोनों राज्यों में कांग्रेस की सरकार!
रुझानों में हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बन रही है. वो 48 सीटों पर आगे है. वहीं बीजेपी 23 सीटों पर आगे है. जम्मू कश्मीर में बीजेपी 25 सीटें पर आगे है. कांग्रेस गठबंधन 43 सीटों पर आगे चल रहा है.

08 Oct 2024 08:25 AM (IST)
J&K में तेजी से बदली तस्वीर
जम्मू और कश्मीर में तस्वीर तेजी से बदली है. कांग्रेस गठबंधन बीजेपी से आगे हो गया है. वो 34 सीटों पर आगे है. वहीं बीजेपी 25 सीटों पर ही आगे चल रही है. पीडीपी 2 सीटों पर आगे चल रही है.

08 Oct 2024 08:22 AM (IST)
हरियाणा में क्या हाल है?
हरियाणा के हिसार से सावित्री जिंदल आगे चल रही हैं. वहीं जुलाना से कांग्रेस की विनेश फोगाट आगे हैं. लाडवा सीट से सीएम नायब सिंह सैनी आगे चल रहे हैं. हरियाणा में 62 सीटों के रुझान आ गए हैं. यहां पर कांग्रेस बहुमत के करीब है. वो 40 सीटों पर आगे है. वहीं बीजेपी 18 सीटों पर आगे चल रही है.

08 Oct 2024 08:17 AM (IST)
J-K में तेजी से बदल रही तस्वीर
जम्मू कश्मीर में तस्वीर तेजी से बदल रही है. यहां पर 17 सीटों के रुझान आ गए हैं. बीजेपी 9 और कांग्रेस गठबंधन 7 सीटों पर आगे चल रही है.

08 Oct 2024 08:12 AM (IST)
जम्मू-कश्मीर में क्या हाल?
जम्मू कश्मीर में 8 सीटों के रुझान आए हैं. बीजेपी 3 और कांग्रेस गठबंधन 4 सीटों पर आगे है. पीडीपी 1 सीट पर आगे है.

08 Oct 2024 08:10 AM (IST)
हरियाणा में कांग्रेस निकली आगे
हरियाणा में 90 में से 16 सीटें के रुझान आ गए हैं. बीजेपी 3, कांग्रेस 13 सीटों पर आगे है.

08 Oct 2024 08:07 AM (IST)
पहले रुझान में कौन आगे?
हरियाणा-जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव का पहला रुझान आ गया है. हरियाणा में कांग्रेस आगे है. वो 7 सीटों पर आगे है. बीजेपी 2 सीटों पर आगे है.

08 Oct 2024 08:02 AM (IST)
वोटों की गिनती शुरू
हरियाणा-J&K में वोटों की गिनती शुरू हो गई है. पहला रुझान आने वाला है.

Back to top button