LIVE Uttarakhand Flood News: उत्‍तराखंड हादसे में 7 की मौत, 170 लापता, सुरंग में फंसे सभी 16 लोग निकाले गए

LIVE Uttarakhand Flood News: उत्तराखंड के चमोली जिले के जोशीमठ में एक ग्लेशियर के टूटने से 100 से 150 लोग लापता हो गए, जबकि इस क्षेत्र में बड़े पैमाने पर बाढ़ आई। घटना के बाद, श्रीनगर, हरिद्वार और ऋषिकेश के लिए बाढ़ अलर्ट जारी कर दिया गया है और सैकड़ों भारतीय-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के कर्मियों, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) और राज्य के पुलिस अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों में तैनात किया गया है। राज्य आपदा प्रबंधन केंद्र के अनुसार हादसे में सात लोग मारे गए, छह घायल और लगभग 170 लापता हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी स्थिति का जायजा लिया है और अधिकारियों से जरूरतमंद लोगों को तत्काल सहायता प्रदान करने को कहा है। शाह ने यह भी कहा कि एनडीआरएफ की अधिक टीमों को दिल्ली से उत्तराखंड भेजा जा रहा है और केंद्र सरकार लगातार स्थिति पर नजर रख रही है। अमेरिका ने भी इस घटना पर संवेदना व्‍यक्‍त की है। अमेरिकी विदेश विभाग ने बयान जारी करते हुए कहा, भारत में ग्लेशियर के फटने और भूस्खलन से प्रभावित लोगों के प्रति हमारी गहरी संवेदना है। हम मृतक के परिवार और दोस्तों के साथ शोक मनाते हैं और घायलों के लिए एक त्वरित और पूर्ण वसूली के लिए अपनी आशाओं का विस्तार करते हैं। पढि़ये लाइव अपडेट।

रेस्क्यू आपरेशन के लिए सुपर हरक्यूलिस तैयार

उत्तराखंड में आई आपदा के चलते वायुसेना पूरी तरह तैयार है। हिडन एयरफोर्स स्टेशन में हरक्यूलिस विमान उड़ान भरने के लिए तैयार है। निर्देश मिलने पर किसी भी समय टीम लोगों को रेस्क्यू करने उत्तराखंड के लिए रवाना होगी। हरक्यूलिस विमान छोटे से छोटे रनवे पर उतरने में सक्षम है। यही कारण है कि इसे रेस्क्यू आपरेशन के लिए तैयार किया गया है। हिडन एयरफोर्स स्टेशन से ग्लोबमास्टर विमान राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीमों को लेकर उत्तराखंड के लिए रवाना हुआ। ग्लोबमास्टर के साथ ही सी-130जे सुपर हरक्यूलिस विमान को भी आपदा में बचाव कार्य के लिए तैयार कर दिया गया है। वायुसेना के अधिकारियों ने बताया कि परिस्थिति पर बारीकी से नजर रखी जा रही है। जरूरत पड़ी तो लोगों के बचाव के लिए हरक्युलिस विमान को रवाना किया जाएगा।

– सीएम त्रिवेंद्र रावत ने प्रभावित इलाकों में फंसे लोगों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए। उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार ने कहा है कि तपोवन बांध में फंसे 16 लोगों को राज्य पुलिस द्वारा सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित किया जा रहा है।

– उत्तराखंड के चमोली के तपोवन क्षेत्र के रेनी गांव में सेना के चार कॉलम, दो मेडिकल टीम और एक इंजीनियरिंग टास्क फोर्स की तैनाती की गई। ITBP ने कहा है कि चमोली के तपोवन इलाके में NTPC साइट से तीन शव बरामद किए गए हैं।

Exit mobile version