Latest

Saif Ali Khan: रात 2 बजे घर में घुसे चोर ने किया सैफ अली खान पर हमला, एक्टर के गले पर 10 सेंटीमीटर का घाव, अस्पताल में इलाज जारी

Saif Ali Khan: रात 2 बजे घर में घुसे चोर ने किया सैफ अली खान पर हमला, एक्टर के गले पर 10 सेंटीमीटर का घाव, अस्पताल में इलाज जारी

एजेंसी, मुंबई (Saif Ali Khan Attack News)। अभिनेता सैफ अली खान पर बीती रात चाकू से हमला किया गया। अभिनेता को तत्काल लीलावती अस्पताल भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी सर्जरी की। अब तक की जानकारी के अनुसार, रात रात 2 बजे सैफ और करीना के मुंबई के बांद्रा स्थित फ्लैट में एक संदिग्ध शख्स घुसे था।

Saif Ali Khan: रात 2 बजे घर में घुसे चोर ने किया सैफ अली खान पर हमला, एक्टर के गले पर 10 सेंटीमीटर का घाव, अस्पताल में इलाज जारी

सैफ के साथ उसकी पहले हाथापाई हुई, जिसके बाद शख्स ने चाकू से हमला कर दिया। अभिनेता अभी खतरे से बाहर हैं। अभी यह साफ नहीं है कि घटना के वक्त परिवार के अन्य सदस्य कहां थे।

उन्हें छह चोटें आई हैं, जिनमें से दो गहरी हैं। एक चोट उनकी रीढ़ के पास है। अभी ऑपरेशन चल रहा है.. न्यूरोसर्जन नितिन डांगे, कॉस्मेटिक सर्जन लीना जैन और एनेस्थेटिस्ट निशा गांधी सैफ का इलाज कर रहे हैं।

जांच के बाद ही घर में जाते हैं बाहरी लोग

यानी दूसरे लोगों को अपार्टमेंट के अंदर घुसने की परमिशन नहीं है और जो लोग अंदर जाते भी हैं उनकी पूरी जांच की जाती है. ऐसे में इतनी बड़ी चूक कहां हो गई जो चोर घर के अंदर घुस गया. सैफ अली खान को कई दफा अपने गार्ड्स को डांटते हुए भी देखा गया है, ऐसे में ये एक बड़ी चूक मानी जा रही है. हालांकि मामले में अभी अपडेट्स का इंतजार हो रहा है. पुलिस हर तरीके से मामले की जांच में जुट चुकी है। Saif Ali Khan: रात 2 बजे घर में घुसे चोर ने किया सैफ अली खान पर हमला, एक्टर के गले पर 10 सेंटीमीटर का घाव, अस्पताल में इलाज जारी

Back to top button