Site icon Yashbharat.com

LIVE : RSS के मंच पर प्रणब दा, बोले- ‘मैं भारत के बारे में बात करने आया हूं’

pranab mujharjee live 201867 201451 07 06 2018

नागपुर। पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी आरएसएस के कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए नागपुर में है। प्रणब मुखर्जी ने आरएसएस के मंच से अपना संबोधन शुरू कर दिया है। उनका कहना है कि मैं भारत के बारे में बात करने आया हूं। ताकि हम भारत के संदर्भ में राष्ट्र, राष्ट्रीयता और राष्ट्रभक्ति क्या है इसे समझे। देशभक्ति का मतलब देश के प्रति आस्था है। देशभक्ति में सभी लोगों का योगदान रहा है। देशभक्ति का मतलब देश के प्रति आस्था है। राष्ट्रीयता को बताया एक ऐसी पहचान जो देश से जुड़ी होती है।

इससे पहले संघ प्रमुख मोहन भागवत ने उनका स्वागत किया। प्रणब मुखर्जी ने हेडगेवार के घर का दौरा भी किया और उनकी तस्‍वीर पर फूल अर्पित किए। इसके बाद पूर्व राष्‍ट्रपति ने विजिटर बुक में लिखा कि ‘भारत मां के महान सपूत को दी श्रद्धांजलि।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सरसंघचालक मोहन भागवत ने कहा कि यह कार्यक्रम हर साल 7 जून को मनाया जाता है लेकिन इस वर्ष इस कार्यक्रम की चर्चा कुछ ज्यादा ही हो रही है। उन्होंने कहा कि हमने देश के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को हमने आमंत्रित किया जो उन्होंने सहज स्वीकार किया। प्रणव मुखर्जी आदरणीय व्यक्ति हैं। उनके आने पर चर्चा बेवजह हो रही है।

हमारे इस कार्यक्रम का उद्देश्य संपूर्ण समाज को एकजुट करना है। संघ सर्वसमाज के लिए है। संघ केवल हिंदू के लिए बल्कि सबके लिए काम करता है। भागवत ने कहा कि सबके जीवन पर भारतीय संस्कृति का प्रभाव स्पष्ठ रूप से नजर आता है। हर भारतवासी की पूर्वज एक ही हैं। हम विविधता में एकता को लेकर चल रहे हैं। हमें सामान्य जनता को बराबरी पर लाना है।

भागवत ने कहा कि संगठित समाज से ही देश का भविष्य बदल सकता है।

प्रणब दा बुधवार शाम नागपुर पहुंचे जहां संघ के कई वरिष्ठ अधिकारी उनके स्वागत के लिए नागपुर विमानतल पर मौजूद थे। यह अवसर पहला है, जब कोई पूर्व राष्ट्रपति संघ शिक्षा वर्ग को संबोधित करने पधारा है। इससे पहले राष्ट्रपति रहते हुए नीलम संजीव रेड्डी दिल्ली में संघ के आनुषंगिक संगठन विद्या भारती के कार्यक्रम में शिरकत कर चुके हैं।

पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम संघ के एक और आनुषंगिक संगठन विज्ञान भारती के कार्यक्रम के लिए नागपुर के रेशिमबाग स्थित संघ मुख्यालय में आ चुके हैं। अब लोगों की निगाहें इस बात पर लगी है कि प्रणब दा गुरुवार को संघ के मंच से बोलते क्या हैं?बेटी शर्मिष्ठा को नहीं भाया नागपुर जानामुखर्जी की बेटी शर्मिष्ठा को पिता का संघ के कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए नागपुर जाना पसंद नहीं आया।

Exit mobile version