Latest

LIVE Parliaments Monsoon Session: लोकसभा की कार्यवाही एक घंटे के लिए स्थगित, पूर्व राष्ट्रपति को दी गई श्रद्धांजलि

नई दिल्ली, एजेंसी। कोरोना महामारी (Coronavirus Pandemic) के बीच संसद का मानसून सत्र (Parliament’s Monsoon Session) आज से शुरू हो गया है।

लगातार 18 दिन चलने वाले इस सत्र के लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कोरोना से बचाव के लिए इस बार कई तरह के खास इंतजाम किए गए हैं।

सत्र के दौरान सांसदों को कैंटीन में पैक भोजन दिया जाएगा। सांसदों तथा कर्मचारियों समेत 4000 से ज्यादा लोगों की कोरोना जांच की गई है।

संदस पहुचे पीएम मोदी ने कहा कि एक तरफ कोरोना है और दूसरी तरफ कर्तव्य, सांसदों ने कर्तव्य का पथ चुना है।

पीएम ने कहा, जब तक दवाई नहीं, तब तक कोई ढिलाई नहीं। हम चाहते हैं कि दुनिया के किसी भी कोने में जल्दी से जल्दी वैक्सीन बन जाए। हमारे वैज्ञानिक भी सफलता की ओर बढ़ रहे हैं।

LIVE Parliament’s Monsoon Session Updates:

लोकसभा में प्रणव मुखर्जी को श्रद्धांजलि

पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के निधन पर लोकसभा में उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। स्पीकर ओम बिड़ला ने उनका जिक्र करते हुए कहा कि वह एक सफल वक्ता और प्रशासक थे। उनका ज्ञान और अनुभव अद्वितीय था। इसके बाद सदन की कार्यवाही को एक घंटे के लिए स्थगित कर दिया गया।

 

पूरा देश जवानों के साथ खड़ा

पीएम ने कहा, हमारी सेना के वीर जवान हिम्मत, जज्बे और बुलंद हौसलों के साथ सीमा पर डटे हुए हैं। कुछ समय के बाद बर्फबारी भी शुरू होगी। मुझे विश्वास है कि सभी सदस्य मिलकर संदेश देंगे कि पूरा देश जवानों के साथ खड़ा है जो सीमा पर डटकर मातृभूमि की रक्षा कर रहे हैं।

कोरोना भी है और कर्तव्य भी

पीएम मोदी ने कहा कि संसद का सत्र ऐसे कठिन मसय में शुरू हो रहा है, जहां एक तरफ कोरोना है और दूसरी तरफ कर्तव्य। सांसदों ने कर्तव्य का पथ चुना है। मैं उन्हें धन्यवाद देता हूं। इस बार लोकसभा और राज्यसभा अलग-अलग समय पर चलेगी। इस बार शनिवार और रविवार को भी सदन चलेगा। सभी सांसद इस पर सहमत हैं।

 

 

 

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम