LIVE Exit Poll 2024 Results: एग्जिट पोल के मुताबिक अबकी बार फिर इतिहास दोहराएगी यह सरकार , जानिये एनडीए को कितनी सीटों का अनुमान
LIVE Exit Poll 2024 Results: एग्जिट पोल के मुताबिक अबकी बार फिर इतिहास दोहराएगी यह सरकार , जानिये एनडीए को कितनी सीटों का अनुमान

LIVE Exit Poll 2024 Results: एग्जिट पोल के मुताबिक अबकी बार फिर इतिहास दोहराएगी यह सरकार ।
लोकसभा चुनाव 2024 के आखिरी चरण का मतदान संपन्न हो चुका है। इसके बाद बाद चुनाव के एग्जिट पोल जनता के सामने आने शुरू हो गए हैं। आगामी 4 जून को वोटों की गिनती शुरू होगी, जिससे पता चल जाएगा कि देश में पीएम मोदी का जादू चला या फिर इंडी गठबंधन की सरकार बनी।
Exit Poll Results 2024 LIVE News Updates In Hindi
- एग्जिट पोल एनडीए इंडी अन्य
- एबीपी 92- 117 92-107 01-07
- आज तक 54-65 61-72 00-02
- न्यूज24 42-00 00 01
- इंडिया टीवी 85-95 59-67 04-07
- टाइम्स नाउ 28 26 00
- रिपब्लिक भारत 353-368 118-133 43-48
केरल में इंडी गठबंधन को मिल सकती हैं 13-14 सीटें
आज तक के इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के मुताबिक केरल में इंडी गठबंधन को 13-14 सीटें मिल सकती हैं।
एनडीए को केरल में मिल सकती हैं 2-3 सीटें, खुल जाएगा खाता
आज तक के इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के मुताबिक केरल में एनडीए को 2-3 सीटें मिल सकती हैं। केरल में भाजपा का खाता खुल जाएगा।
जी न्यूज ने एनडीए को दिया भारी बहुमत, इंडी गठबंधन का हुआ सफाया
जी न्यूज ने एनडीए को 353-367 सीटें दी हैं। इंडी गठबंधन को 118-133 सीटें दी हैं।
LIVE Exit Poll 2024 Results: तमिलनाडु में भाजपा को 7 सीट तक संभव
तमिलनाडु में भाजपा को 7 सीट तक मिलने का अनुमान है।
LIVE Exit Poll 2024 Results: एनडीए को 359 सीट का अनुमान
Republic TV- PMARQ-Matrize के सर्वे में एनडीए को 359 सीट का अनुमान लगाया गया है। इंडी गठबंधन को 154 सीट मिल सकती है।
हासन से प्रज्वल रेवन्ना को मिल रही कड़ी टक्कर, यौन शोषण के लगे हैं आरोप
Exit Poll 2024 Results: आज तक के इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के अनुसार एनडीए के उम्मीदवार प्रज्वल रवन्ना को हासन में कड़ी टक्कर मिल रही है। उन पर यौन शोषण के आरोप लगे हैं।
LIVE Exit Poll 2024 Results: शशि थरूर हार सकते हैं
तिरुवनंतपुरम सीट से कांग्रेस प्रत्याशी शशि थरूर को हार का सामना करना पड़ सकता है।
LIVE Exit Poll 2024 Results: वायनाड में राहुल गांधी की बड़ी जीत
केरल में पहली बार भाजपा का खाता खुल रहा है लेकिन कांग्रेस का शानदार प्रदर्शन जारी है। राहुल गांधी वायनाड से जीत रहे हैं।
कर्नाटक में भाजपा को बढ़त, मिल सकती हैं 23 से 25 सीटें
आज तक के इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के अनुसार कर्नाटक में एनडीए को 23-25 सीटें मिल सकती हैं। इंडी गठबंधन को 3-5 सीटें मिलती दिख रही हैं।
LIVE Exit Poll 2024 Results: तमिलनाडु में इंडी गठबंधन को भारी बढ़त
तमिलनाडु में इंडी गठबंधन को 33 से 37 सीट मिलने का अनुमान है। एनडीए के खाते में 2 से 4 सीट जा सकती है।
कर्नाटक में NDA को मिल रहे 55 फीसदी सीटें, इंडी गठबंधन पिछड़ा
Exit Poll 2024 Results: आज तक के इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के अनुसार कर्नाटक में एनडीए को 55 फीसदी वोट मिल सकते हैं। इंडी गठबंधन को 41 फीसदी वोट मिलते दिख रहे हैं।
LIVE Exit Poll 2024 Results: कर्नाटक में भाजपा को 22 सीट का अनुमान
कर्नाटक में भाजपा को कुल 28 में से 22 सीट मिल सकती है। यहां कांग्रेस 6 से 8 सीट पर सिमट सकती है।
LIVE Exit Poll 2024 Results: तेलंगाना में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी
तेलंगाना में कांग्रेस को 6-8 सीट मिल सकती है। यहां कुल 17 सीट है। इस तरह भाजपा यहां सबसे बड़ी पार्टी बनने जा रही है।
LIVE Exit Poll 2024 Results: हैदराबाद में भाजपा की हार का अनुमान
हैदराबाद लोकसभा सीट पर भाजपा की माधवी लता को असदुद्दीन ओवैसी का सामने हार का सामना करना पड़ सकता है। यह एग्जिट पोल का अनुमान है।
तमिलनाडू में भाजपा को मिल सकती हैं 2 से 4 सीटें, अन्नामलाई की दिख रही मेहनत
Exit Poll 2024 Results: आज तक के इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया ने बताया कि भाजपा को तमिलनाडू में 2 से 4 लोकसभा सीटें मिल सकती हैं। तमिलनाडू की कोयंबटूर सीट से भाजपा के उम्मीदवार के अन्नामलाई मजबूत स्थिति में हैं।
LIVE Exit Poll 2024 Results: तेलंगाना में भाजपा की सीटें डबल
तेलंगाना की 17 सीट में भाजपा 8 सीट तक जीत सकती है। पिछली पार 4 सीट जीती थी।
LIVE Exit Poll 2024 Results: आंध्र में कांग्रेस का खाता नहीं खुला
आंध्र प्रदेश की 25 लोकसभा सीट में से कांग्रेस को एक भी सीट मिलती नहीं दिख रही है।
भाजपा को तमिलनाडू में मिलेंगे 22 फीसदी वोट, इंडी गठबंधन को 46 फीसदी
आज तक के इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया ने बताया है कि तमिलनाडू में भाजपा को 22 फीसदी वोट मिलेंगे। इंडी गठबंधन को 46 फीसदी वोट मिलेंगे।
LIVE Exit Poll 2024 Results: आंध्र प्रदेश में एनडीए को भारी बहुमत
आंध्र प्रदेश में टीडीपी को भारी बढ़त। जीत सकती है 13 से 15 सीट।
LIVE Exit Poll 2024 Results: आंध्र प्रदेश में एनडीए
आंध्र प्रदेश में एनडीए के 19 से 23 सीट मिलती दिख रही है। कांग्रेस का खाता भी नहीं खुल रहा है।
हमीरपुर से अनुराग ठाकुर BJP उम्मीदवार, 2019 में 69 फीसदी मत पाकर हुए थे विजयी
Hamirpur Exit Poll 2024 Results: हमीरपुर लोकसभा सीट से भाजपा ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को उम्मीदवार बनाया है। उन्होंने 2019 में 69 प्रतिशत वोट पाकर जीत हासिल की थी। उनको 6,82,692 वोट मिले थे। वह तीन बार से लगातार हमीरपुर से सांसद हैं।
मंडी से अभिनेत्री कंगना रनौत हैं BJP की उम्मीदवार, पूर्व CM वीरभद्र सिंह के बेटे से मुकाबला
Mandi Exit Poll 2024 Results: मंडी लोकसभा सीट से भाजपा ने अभिनेत्री कंगना रनौत को उम्मीदवार बनाया है। उनका सामना कांग्रेस के विक्रमादित्य सिंह से हो रहा है। 2019 में भाजपा के रामस्वरूप शर्मा ने 4 लाख से अधिक वोटों से जीत हासिल की थी।
कोयबंटूर से के अन्नामलाई हैं भाजपा के उम्मीदवार, AIADMK का है गढ़
Coimbatore Exit Poll 2024 Results: तमिलनाडू की कोयबंटूर सीट से भाजपा ने इस बार प्रदेश के अन्नामलाई को उम्मीदवार बनाया है। इस सीट मौजूदा सांसद एआईएडीएमके के नेता पी. नागराजन हैं। उन्होंने भाजपा के सीपी राधाकृष्णन को 42,016 वोटों से हराया था।
कांग्रेस अब एग्जिट पोल में होगी शामिल, कहा- भाजपा को करेंगे एक्सपोज
कांग्रेस ने शुक्रवार को एक्जिट पोल में शामिल होने से मना कर दिया था। उन्होंने एग्जिट पोल को मीडिया का टीआरपी गेम बताया था, लेकिन अब उन्होंने इसमें शामिल होने का फैसला किया है।
गांधीनगर से गृहमंत्री अमित शाह BJP उम्मीदवार, समर्थकों का दावा- जीत का अंतर और बढ़ेगा
गांधीनगर लोकसभा सीट से देश के गृहमंत्री अमित शाह चुनाव लड़ रहे हैं। यह भाजपा का गढ़ है, क्यों कि इस सीट पर भाजपा का तीन दशक से कब्जा है। 2019 में अमित शाह ने 5 लाख 57 हजार 14 वोटों से जीत हासिल की थी। 2024 में कांग्रेस से सोनल पटेल चुनाव लड़ रहे हैं।
अमेठी छोड़ रायबरेली से उतरे हैं राहुल गांधी, भाजपा व कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर
Rai Bareilly Exit Poll 2024 Results: रायबरेली लोकसभा सीट से 2024 में कांग्रेस नेता राहुल गांधी चुनाव लड़ रहे हैं। 2024 में सोनिया गांधी ने यह सीट बेटे राहुल गांधी के लिए छोड़ दी। भाजपा से यहां दिनेश प्रताप सिंह उम्मीदवार हैं। इस सीट पर भाजपा और कांग्रेस में कांटे की टक्कर है।
वाराणसी से भजापा के उम्मीदवार PM मोदी, समर्थकों को जीत की उम्मीद
Varanasi Exit Poll 2024 Results: 2024 लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी उम्मीदवार हैं। उनके सामने सपा व कांग्रेस के साझा उम्मीदवार अजय राय चुनाव लड़ रहे हैं। वह पीएम मोदी से 2014 व 2019 से हार चुके हैं।







