Latest

LIVE Election Results: रुझानों में एनडीए 300 के करीब; गांधीनगर सीट से अमित शाह 3 लाख वोटों से आगे

LIVE Election Results: रुझानों में एनडीए 300 के करीब; गांधीनगर सीट से अमित शाह 3 लाख वोटों से आगे

LIVE Election Results: रुझानों में एनडीए 300 के करीब; गांधीनगर सीट से अमित शाह 3 लाख वोटों से आगे हैै।  लोकसभा चुनाव के रुझानों में एनडीए ने बढ़त बना ली है। हालांकि विपक्षी गठबंधन भी टक्कर दे रहा है। कई राज्य हैं जहां कड़ा मुकाबला है। कई हॉट सीटों पर चौंकाने वाले रुझाने सामने आए हैं। दोपहर तक तस्वीर साफ हो जाएगी कि केंद्र में किसकी सरकार बन रही है।

Punjab Election Results: खडूर साहिब सीट से निर्दलीय अमृतपाल सिंह आगे
पंजाब की खडूर साहिब सीट से चौंकाने वाले रुझान सामने आए हैं। यहां से निर्दलीय अमृतपाल सिंह 53 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस के कुलबीर सिंह जीरा दूसरे नंबर पर हैं।

Amritsar Lok Sabha Seat Results: अमृतसर में पिछड़े भाजपा उम्मीदवार
अमृतसर लोकसभा सीट पर भाजपा के उम्मीदवार और पूर्व राजदूत तरणजीत सिंह संधू कांग्रेस के गुरजीत सिंह औजला से पीछे चल रहे हैं।

Punjab Election Results: पंजाब में कांग्रेस को बढ़त
पंजाब में कांग्रेस को फायदा। राज्य की सात सीटों पर कांग्रेस आगे। आप 3 सीटों पर आगे चल रही है। एक सीट पर शिरोमणि अकाली दल आगे है। भाजपा यहां बुरी तरह पिछड़ रही है।

Parshottam Rupala Seat Result: राजकोट सीट से परषोत्तम रूपाला
राजकोट सीट से भाजपा के परषोत्तम रूपाला डेढ़ लाख से ज्यादा वोटों से आगे हैं। गौरतलब है कि एक बयान के चलते रूपाला को गुजरात में राजपूत समुदाय की नाराजगी झेलनी पड़ी थी और राजपूत समुदाय ने रूपाला का भारी विरोध किया था। इसके बावजूद रूपाला काफी आगे हैं।

Election Results Live: गुजरात में क्लीन स्वीप की तरफ बढ़ी भाजपा
गुजरात में भाजपा क्लीन स्वीप की तरफ बढ़ रही है। राज्य की 26 में से 24 सीटों पर भाजपा आगे चल रही हैं और एक सीट भाजपा जीत चुकी है। वहीं एक सीट पर कांग्रेस आगे है।

Shimoga Lok Sabha Seat Result: शिमोगा सीट से बीवाई राघवेंद्र आगे
कर्नाटक की हॉट सीट शिमोगा से भाजपा के बीवाई राघवेंद्र आगे चल रहे हैं। कांग्रेस की गीता शिवराजकुमार करीब 52 हजार वोटों से पिछड़ रही हैं। गौरतलब है कि राज्य के पूर्व डिप्टी सीएम और इस चुनाव में बतौर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे केएस ईश्वरप्पा डेढ़ लाख से ज्यादा वोटों से पीछे चल रहे हैं।

Karnataka Election Result Live: बंगलूरू ग्रामीण लोकसभा सीट से डीके सुरेश पिछड़े
बंगलूरू ग्रामीण सीट से भाजपा के डॉ. सीएन मंजूनाथ करीब सात हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं राज्य के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के भाई डीके सुरेश पिछड़ रहे हैं।

Lok Sabha Election Counting Live: मुख्य चुनाव आयुक्त ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मतगणना केंद्रों की निगरानी की
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मतगणना केंद्रों की निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘हमारी सारी टीम यहां बैठी हुई हैं और सभी निगरानी कर रहे हैं….सभी जगह जो मतगणना करा रहे हैं उन्हें कहा गया है कि पूरी पारदर्शिता के साथ मतगणना करें।’

Maharashtra Election Results: मुंबई नॉर्थ सेंट्रल सीट से भाजपा के उज्जवल निकम आगे
मुंबई नॉर्थ सेंट्रल सीट पर भाजपा के उज्जवल निकम करीब 11 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता गायकवाड़ वर्षा एकनाथ पीछे चल रही हैं।

मुंबई दक्षिण सीट से शिवसेना यूबीटी के अरविंद गणपत सावंत करीब चार हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं शिवसेना की यामिनी यशवंत जाधव पीछे हैं।

Baramati Lok sabha Seat Result: बारामती सीट पर कड़ा मुकाबला
बारामती लोकसभा सीट पर कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। एनसीपी-एसपी की सुप्रिया सुले करीब तीन सौ वोटों से आगे चल रही हैं। वहीं एनसीपी की सुनेत्रा पवार दूसरे नंबर पर चल रही हैं।

Back to top button