SportsLatestक्रिकेट

Live Cricket IND U19 vs ENG U19 World Cup Final 2026 वैभव सूर्यवंशी का तूफान जारी, शतक लगाने के बाद चौके और छक्कों की बरसात कर दी, भारत ने 26 ओवर में दो विकेट पर 251 रन बना लिए

वैभव सूर्यवंशी का तूफान जारी है। उन्होंने शतक लगाने के बाद चौके और छक्कों की बरसात कर दी है। भारत ने 23 ओवर में दो विकेट पर 224 रन बना लिए हैं। वैभव  175 रन बनाकर अाउट हो गए ।

वैभव सूर्यवंशी अंडर-19 वर्ल्डकप फाइनल में 175 रन बनाकर आउट:15 चौके और 15 छक्के लगाए

उनके साथ वेदांत त्रिवेदी क्रीज पर थे। दोनों के बीच 18 गेंद में 50+ रन की साझेदारी हो चुकी है। इसमें से वेदांत का कॉन्ट्रिब्यूशन सिर्फ दो रन का है।

 

आज भारत और इंग्लैंड के बीच अंडर-19 वनडे विश्व कप का खिताबी मुकाबला खेला जा रहा है। यह मुकाबला हरारे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब मैदान में खेला जा रहा है। टीम इंडिया छठी बार खिताब जीतने उतरी है। वहीं, इंग्लैंड दूसरी बार खिताब जीतने उतरा है। दोनों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है।

अंडर-19 वनडे विश्व कप का फाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच जारी है। भारतीय कप्तान आयुष म्हात्रे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। हालांकि, जब भारत को चौथे ओवर में एरॉन जॉर्ज (9) के रूप में झटका लगा, तो ऐसा लगा कि म्हात्रे का फैसला गलत है, लेकिन इसके बाद हरारे स्पोर्ट्स क्लब मैदान में वैभव सूर्यवंशी और आयुष म्हात्रे का कहर बरपा। दोनों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और चौके-छक्कों की बरसात कर दी। इसी कड़ी में 14 साल के वैभव ने 55 गेंदों में शतक पूरा किया और अंडर-19 विश्व कप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। उन्होंने इस मामले में चार साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। वैभव ने 100 रन बनाने में आठ चौके और आठ छक्के लगाए।

वैभव ने फरहान की गेंदों पर की छक्कों की बरसात
वैभव ने 15वें ओवर में स्पिनर फरहान अहमद की शुरुआती दो गेंदों पर दो छक्के लगाए। इस तरह मैच में उन्होंने पांच छक्के पूरे किए। वहीं, टूर्नामेंट में यह उनका 20वां छक्का रहा। इन दो छक्कों के साथ ही वैभव अंडर-19 विश्व कप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। इस मामले में उन्होंने 2022 अंडर-19 विश्व कप में डेवाल्ड ब्रेविस द्वारा लगाए गए कुल 18 छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ा। वैभव ने इसके बाद 17वें ओवर में भी फरहान अहमद की लगातार चार गेंदों पर चार बाउंड्रीज लगाईं। इनमें तीन छक्के और एक चौका शामिल है।

म्हात्रे 19वें ओवर में बड़े शॉट के चक्कर में आउट हो गए, लेकिन वैभव का ध्यान भंग नहीं हुआ। उन्होंने 55 गेंदों में शतक पूरा किया। इससे पहले उन्होंने 32 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया था। यानी 50 से 100 तक पहुंचने में वैभव ने केवल 23 गेंद लिए। आयुष म्हात्रे ने 51 गेंद में सात चौके और दो छक्के की मदद से 53 रन बनाकर आउट हुए। म्हात्रे और वैभव के बीच दूसरे विकेट के लिए 90 गेंद में 142 रन की साझेदारी हुई।

IND U19 vs ENG U19 Live Score: वैभव का शतक

वैभव सूर्यवंशी ने अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में शतक जड़ दिया है। उन्होंने 55 गेंदों में शतक पूरा किया। वैभव ने अब तक आठ चौके और आठ छक्के लगा दिए हैं। 20 ओवर के बाद भारत का स्कोर दो विकेट पर 167 रन है। वैभव के साथ वेदांत क्रीज पर हैं। एरॉन जॉर्ज नौ रन बनाकर आउट हुए थे। वहीं, आयुष म्हात्रे ने 51 गेंद में सात चौके और दो छक्के की मदद से 53 रन बनाए। म्हात्रे और वैभव के बीच दूसरे विकेट के लिए 142 रन की साझेदारी हुई।

02:34 PM, 06-FEB-2026

IND U19 vs ENG U19 Live Score: म्हात्रे आउट

आखिरकार एलेक्स ग्रीन आयुष म्हात्रे और वैभव सूर्यवंशी के बीच साझेदारी को तोड़ने में कामयाब रहे। 19वें ओवर में 162 के स्कोर पर म्हात्रे बड़े शॉट के चक्कर में बेन मायेस को कैच थमा बैठे। वह 51 गेंद में 53 रन बनाकर आउट हुए। अपनी पारी में उन्होंने सात चौके और दो छक्के लगाए। म्हात्रे ने वैभव के साथ 142 रन की साझेदारी निभाई। फिलहाल वैभव का साथ देने वेदांत त्रिवेदी आए हैं। वैभव शतक के करीब हैं।

02:31 PM, 06-FEB-2026

IND U19 vs ENG U19 Live Score: वैभव शतक के करीब

भारत के स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी शतक के करीब हैं। टीम इंडिया ने 18 ओवर के बाद भारत ने एक विकेट पर 152 रन बना लिए हैं। वैभव सूर्यवंशी 52 गेंद में 97 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। वहीं, आयुष म्हात्रे ने 50 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। यह उनका लगातार दूसरा पचास से ज्यादा का स्कोर है।

02:13 PM, 06-FEB-2026

IND U19 vs ENG U19 Live Score: 100+ रन की साझेदारी

वैभव सूर्यवंशी और आयुष म्हात्रे के बीच 100+ रन की साझेदारी हो चुकी है। भारत ने 15 ओवर में एक विकेट पर 122 रन बना लिए हैं। फिलहाल वैभव 41 गेंद में 71 रन और म्हात्रे 38 गेंद में 39 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों के बीच 66 गेंद में 102 रन की साझेदारी हो चुकी है। भारत को एकमात्र झटका एरॉन जॉर्ज के रूप में लगा है। वह नौ रन बना सके।

02:08 PM, 06-FEB-2026

IND U19 vs ENG U19 Live Score: भारत 100 रन के पार

भारत ने 14 ओवर के बाद एक विकेट गंवाकर 107 रन बना लिए हैं। फिलहाल वैभव सूर्यवंशी 37 गेंद में 57 रन और कप्तान आयुष म्हात्रे 36 गेंद में 38 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

Back to top button