भोपाल। विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा कार्यकर्ता महाकुंभ से शंखनाद करने जा रही है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। अमित शाह विशेष विमान से भोपाल पहुंच गए हैं।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राकेश सिंह का दावा है कि इस कार्यक्रम में दस लाख कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे। महाकुंभ में पार्टी नेताओं का भाषण सुबह दस बजे से शुरू हो जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विशेष विमान से स्टेट हैंगर पहुंचेंगे।
यहां से वे हेलीकॉप्टर से जंबूरी मैदान पर बने हेलीपैड आएंगे। मोदी-शाह के अलावा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह सहित अन्य नेता भी महाकुंभ को संबोधित करेंगे।
पूरे प्रदेश से पहुंचे कार्यकर्ता
भाजपा के कार्यकर्ता महाकुंभ में पूरे प्रदेश से कार्यकर्ता यहां पहुंचे हैं। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा जांच के बीच सभी को एंट्री दी जा रही है। काले कपड़े पहने कार्यकर्ताओं को एंट्री नहीं दी गई।

