पीएम मोदी ने लद्दाख के विकास को लेकर कहा, जिस प्रकार से सिक्कम ने ऑर्गैनिक स्टेट के रूप में अपनी पहचान बनाई है, वैसे ही आने वाले दिनों में लद्दाख, अपनी पहचान एक कार्बन न्यूट्रल क्षेत्र के तौर पर बनाए, इस दिशा में भी तेजी से काम हो रहा है।
लद्दाख विकास की नई ऊंचाइयों को छूने के लिए आगे बढ़ रहा
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, बीते वर्ष लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेश बनाकर, वहां के लोगों की बरसों पुरानी मांग को पूरा किया गया है। हिमालय की ऊंचाइयों में बसा लद्दाख आज विकास की नई ऊंचाइयों को छूने के लिए आगे बढ़ रहा है।
08:45 AM, 15-AUG-2020
लोकतंत्र की सच्ची ताकत स्थानीय इकाइयों में
पीएम मोदी ने कहा, लोकतंत्र की सच्ची ताकत स्थानीय इकाइयों में है। हम सभी के लिए गर्व की बात है कि जम्मू-कश्मीर में स्थानीय इकाइयों के जनप्रतिनिधि सक्रियता और संवेदनशीलता के साथ विकास के नए युग को आगे बढ़ा रहे हैं।
08:44 AM, 15-AUG-2020
अनुच्छेद 370 को हटे एक साल पूरा, पीएम ने कहा- ये नई विकास यात्रा का साल
जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटे एक साल पूरा हो गया है। इस पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ये एक साल जम्मू कश्मीर की एक नई विकास यात्रा का साल है। ये एक साल जम्मू कश्मीर में महिलाओं, दलितों को मिले अधिकारों का साल है! ये जम्मू कश्मीर में शरणार्थियों के गरिमापूर्ण जीवन का भी एक साल है।
08:40 AM, 15-AUG-2020
असंतुलित विकास आत्मनिर्भर भारत के सामने बहुत बड़ी चुनौती
हमारे देश में अलग-अलग जगहों पर विकास की तस्वीर अलग-अलग दिखती है। कुछ क्षेत्र बहुत आगे हैं, कुछ क्षेत्र बहुत पीछे। कुछ जिले बहुत आगे हैं, कुछ जिले बहुत पीछे। ये असंतुलित विकास आत्मनिर्भर भारत के सामने बहुत बड़ी चुनौती है।
08:40 AM, 15-AUG-2020
देश में तीन वैक्सीन पर चल रहा काम
कोरोना वैक्सीन पर जानकारी देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, आज भारत में कोराना की एक नहीं, दो नहीं, तीन-तीन वैक्सीन इस समय टेस्टिंग के चरण में हैं। जैसे ही वैज्ञानिकों से हरी झंडी मिलेगी, देश की तैयारी उन वैक्सीन की बड़े पैमाने पर उत्पादन की भी है।
08:37 AM, 15-AUG-2020
लोगों को बनेगी हेल्थ आईडी
नेशनल डिजिटल हेल्थ मिशन को लेकर पीएम मोदी ने बताया, आपके हर टेस्ट, हर बीमारी, आपको किस डॉक्टर ने कौन सी दवा दी, कब दी, आपकी रिपोर्ट्स क्या थीं, ये सारी जानकारी इसी एक हेल्थ आईडी में समाहित होगी।
08:36 AM, 15-AUG-2020
देश में नेशनल डिजिटल हेल्थ मिशन की शुरुआत हुई
प्रधानमंत्री मोदी ने एक नए हेल्थ मिशन के बारे में लोगों को बताया। उन्होंने कहा, आज से देश में एक और बहुत बड़ा अभियान शुरू होने जा रहा है। ये है नेशनल डिजिटल हेल्थ मिशन। नेशनल डिजिटल हेल्थ मिशन, भारत के हेल्थ सेक्टर में नई क्रांति लेकर आएगा।
08:35 AM, 15-AUG-2020
भारत में कोरोना जांच के लिए 1400 से ज्यादा लैब्स
पीएम मोदी ने कोरोना लैब्स को लेकर कहा, जब कोरोना शुरू हुआ था तब हमारे देश में कोरोना टेस्टिंग के लिए सिर्फ एक लैब थी। आज देश में 1,400 से ज्यादा लैब्स हैं।
08:35 AM, 15-AUG-2020
देश के जनधन खातों का आधा हिस्सा महिलाओं का
पीएम मोदी ने महिलाओं के खाते को लेकर कहा, देश के जो 40 करोड़ जनधन खाते खुले हैं, उसमें से लगभग 22 करोड़ खाते महिलाओं के ही हैं। कोरोना के समय में अप्रैल-मई-जून, इन तीन महीनों में महिलाओं के खातों में करीब-करीब 30 हजार करोड़ रुपए सीधे ट्रांसफर किए गए हैं।
08:31 AM, 15-AUG-2020
आज भारत की महिलाएं अंडरग्राउंड कोयला खदानों से लेकर लड़ाकू विमानों से आसमान छू रहीं
पीएम मोदी ने कहा, मेरे प्रिय देशवासियों, हमारा अनुभव कहता है कि भारत में महिलाशक्ति को जब-जब भी अवसर मिले, उन्होंने देश का नाम रोशन किया, देश को मजबूती दी है। उन्होंने कहा, आज भारत में महिलाएं अंडरग्राउंड कोयला खदानों में काम कर रही हैं तो लड़ाकू विमानों से आसमान की बुलंदियों को भी छू रही हैं।
08:31 AM, 15-AUG-2020
देश में राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा रणनीति का मसौदा तैयार हुआ
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, भारत इस संदर्भ में सचेत है, सतर्क है और इन खतरों का सामना करने के लिए फैसले ले रहा है और नई-नई व्यवस्थाएं भी लगातार विकसित कर रहा है। देश में नई राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा रणनीति का मसौदा तैयार कर लिया गया है।
08:27 AM, 15-AUG-2020
आने वाले 1000 दिन में देश के हर गांव को ऑप्टिकल फाइबर से जोड़ा जाए
ऑप्टिकल फाइबर पर प्रधानमंत्री ने कहा, साल 2014 से पहले देश की सिर्फ 5 दर्जन पंचायतें ऑप्टिल फाइबर से जुड़ी थीं। बीते पांच साल में देश में डेढ़ लाख ग्राम पंचायतों को ऑप्टिकल फाइबर से जोड़ा गया है। आने वाले एक हजार दिन में इस लक्ष्य को पूरा किया जाएगा। आने वाले 1000 दिन में देश के हर गांव को ऑप्टिकल फाइबर से जोड़ा जाएगा।
08:27 AM, 15-AUG-2020
खुशहाल भारत के निर्माण के लिए मिली नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति
नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा, आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में, आधुनिक भारत के निर्माण में, नए भारत के निर्माण में, समृद्ध और खुशहाल भारत के निर्माण में, देश की शिक्षा का बहुत बड़ा महत्व है। इसी सोच के साथ देश को एक नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति मिली है।
08:24 AM, 15-AUG-2020
होम लोन की ईएमआई पर भुगतान अवधि के दौरान 6 लाख रुपए तक की छूट मिली
पीएम ने कहा, मध्यम वर्ग से निकले प्रोफेशनल्स भारत ही नहीं पूरी दुनिया में अपनी धाक जमाते हैं। मध्यम वर्ग को अवसर चाहिए, मध्यम वर्ग को सरकारी दखलअंदाजी से मुक्ति चाहिए। उन्होंने कहा, ये भी पहली बार हुआ है जब अपने घर के लिए होम लोन की ईएमआई पर भुगतान अवधि के दौरान 6 लाख रुपए तक की छूट मिल रही है। अभी पिछले वर्ष ही हजारों अधूरे घरों को पूरा करने के लिए 25 हजार करोड़ रुपए के फंड की स्थापना हुई है।
08:24 AM, 15-AUG-2020
हर रोज एक लाख से ज्यादा घर पानी के कनेक्शन से जुड़ रहे
प्रधानमंत्री ने कहा, इसी लाल किले से पिछले वर्ष मैंने जल जीवन मिशन का एलान किया था। आज इस मिशन के तहत अब हर रोज एक लाख से ज्यादा घरों को पानी के कनेक्शन से जोड़ने में सफलता मिल रही है।
08:22 AM, 15-AUG-2020
आत्मनिर्भर कृषि और आत्मनिर्भर किसान, आत्मनिर्भर भारत अहम प्राथमिकता
पीएम मोदी ने कृषि सेक्टर पर बोलते हुए कहा, मेरे प्यारे देशवासियों, आत्मनिर्भर भारत की एक अहम प्राथमिकता है – आत्मनिर्भर कृषि और आत्मनिर्भर किसान। देश के किसानों को आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर देने के लिए कुछ दिन पहले ही एक लाख करोड़ रुपये का ‘एग्रीकल्चर इनफ्रास्ट्रक्चर फंड’ बनाया गया है।
08:19 AM, 15-AUG-2020
विकास के मामले में देश के कई क्षेत्र भी पीछे रह गए
प्रधानमंत्री ने कहा, वोकल फॉर लोकल, रि-स्किल और अप-स्किल का अभियान, गरीबी की रेखा के नीचे रहने वालों के जीवनस्तर में आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था का संचार करेगा। विकास के मामले में देश के कई क्षेत्र भी पीछे रह गए हैं। उन्होंने कहा, ऐसे 110 से ज्यादा आकांक्षी जिलों को चुनकर, वहां पर विशेष प्रयास किए जा रहे हैं ताकि वहां के लोगों को बेहतर शिक्षा मिले, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलें, रोजगार के बेहतर अवसर मिलें।
08:19 AM, 15-AUG-2020
7 करोड़ गरीब परिवारों को मिला मुफ्त सिलिंडर
पीएम मोदी ने कहा, 7 करोड़ गरीब परिवारों को मुफ्त गैस सिलिंडर दिए गए, राशनकार्ड हो या न हो, 80 करोड़ से ज्यादा लोगों को मुफ्त अन्न की व्यवस्था की गई, बैंक खातों में करीब-करीब 90 हजार करोड़ रुपये सीधे ट्रांसफर किए गए।
08:14 AM, 15-AUG-2020
हमारे देश के नागरिक के परिश्रम का कोई मुकाबला नहीं
प्रधानमंत्री ने कहा, मेरे प्यारे देशवासियों, हमारे यहां कहा गया है- सामर्थ्य्मूलं स्वातन्त्र्यं, श्रममूलं च वैभवम्।। यानी कि किसी समाज, किसी भी राष्ट्र की आजादी का स्रोत उसका सामर्थ्य होता है, और उसके वैभव का, उन्नति प्रगति का स्रोत उसकी श्रम शक्ति होती है। हमारे देश का सामान्य नागरिक, चाहे शहर में रह रहा हो या गांव में, उसकी मेहनत, उसके परिश्रम का कोई मुकाबला नहीं है।
08:12 AM, 15-AUG-2020
इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट पर 100 लाख करोड़ रुपये खर्च होंगे
पीएम मोदी ने कहा, इस पर देश 100 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। अलग-अलग सेक्टर्स के लगभग 7 हजार प्रोजेक्ट्स को चिन्हित भी किया जा चुका है। ये एक तरह से इंफ्रास्ट्रक्चर में एक नई क्रांति की तरह होगा।
08:10 AM, 15-AUG-2020
देश के इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट को एक नई दिशा देने की जरूरत
भारत की बुनियादी ढांचे को लेकर पीएम ने कहा, भारत को आधुनिकता की तरफ तेज गति से ले जाने के लिए देश के इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट को एक नई दिशा देने की जरूरत है। ये जरूरत पूरी होगी राष्ट्रीय अवसंरचना पाइपलाइन परियोजना से।
08:07 AM, 15-AUG-2020
एफडीआई ने तोड़े सारे रिकॉर्ड
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, बीते वर्ष भारत में एफडीआई ने अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। भारत में एफडीआई में 18 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। ये विश्वास ऐसे ही नहीं आता है। आज दुनिया की बहुत बड़ी-बड़ी कंपनियां भारत का रुख कर रही हैं। हमें मेक इन इंडिया के साथ-साथ मेक ऑफ वर्ल्ज के मंत्र के साथ आगे बढ़ना है।
08:07 AM, 15-AUG-2020
जनधन खातों में हजारों करोड़ रुपये ट्रांसफर हुए
जनधन खातों को लेकर बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा, कौन सोच सकता था कि कभी देश में गरीबों के जनधन खातों में हजारों-लाखों करोड़ रुपए सीधे ट्रांसफर हो पाएंगे? कौन सोच सकता था कि किसानों की भलाई के लिए एपीएमसी एक्ट में इतने बड़े बदलाव हो जाएंगे।
08:03 AM, 15-AUG-2020
आत्मनिर्भर भारत का मतलब आयात कम करना नहीं, बल्कि स्किल बढ़ाना
पीएम मोदी ने कहा, आत्मनिर्भर भारत का मतलब सिर्फ आयात कम करना ही नहीं, बल्कि हमारी क्षमता, हमारी क्रिएटिविटी और हमारी स्किल को बढ़ाना भी है। सिर्फ कुछ महीना पहले तक एन-95 मास्क, पीपीई किट, वेंटिलेटर ये सब हम विदेशों से मंगाते थे। आज इन सभी में भारत, न सिर्फ अपनी जरूरतें खुद पूरी कर रहा है, बल्कि दूसरे देशों की मदद के लिए भी आगे आया है।
08:01 AM, 15-AUG-2020
अंतरिक्ष सेक्टर को खोलने से युवाओं को मिलेगा रोजगार
प्रधानमंत्री मोदी अंतरिक्ष सेक्टर को लेकर कहा, मुझे विश्वास है कि अंतरिक्ष सेक्टर को खोलने जैसे उपाय हमारे युवाओं के लिए रोजगार के कई नए अवसर पैदा करेंगे और उनके कौशल और क्षमता को बढ़ाने के लिए और अधिक अवसर प्रदान करेंगे।
07:57 AM, 15-AUG-2020
आज भारत के साथ-साथ दुनिया के कई देशों का पेट भर सकते हैं
आत्मनिर्भर भारत को लेकर बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा, आखिर कब तक हमारे ही देश से गया कच्चा माल, तैयार उत्पाद बनकर भारत में लौटता रहेगा। उन्होंने कहा, एक समय था, जब हमारी कृषि व्यवस्था बहुत पिछड़ी हुई थी। तब सबसे बड़ी चिंता थी कि देशवासियों का पेट कैसे भरे। आज जब हम सिर्फ भारत ही नहीं, दुनिया के कई देशों का पेट भर सकते हैं।
07:55 AM, 15-AUG-2020
भारत ने माना दुनिया एक परिवार की तरह
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, भारत ने हमेशा विश्वास रखा है कि दुनिया एक परिवार की तरह है। आर्थिक विकास और उन्नति पर ध्यान केंद्रित करने के दौरान मानवता को इस प्रक्रिया और हमारी यात्रा में एक केंद्रीय भूमिका बनाए रखना चाहिए। उन्होंने कहा, आखिर कब तक हमारे ही देश से गया कच्चा माल, तैयार उत्पाद बनकर भारत में लौटता रहेगा।
07:52 AM, 15-AUG-2020
130 करोड़ भारतीयों ने आत्मनिर्भर भारत बनाने का संकल्प लिया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, कोरोना महामारी के बीच में 130 करोड़ भारतीयों ने आत्मनिर्भर भारत बनाने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा, मुझे पूरा विश्वास है कि भारत इस सपने को साकार करेगा। मुझे अपने साथी भारतीयों की क्षमताओं, आत्मविश्वास और क्षमता पर भरोसा है। एक बार जब हम कुछ करने की ठान लेते हैं, तब तक हम आराम नहीं करते, जब तक हम उस लक्ष्य को प्राप्त नहीं कर लेते।
07:49 AM, 15-AUG-2020
भीषण युद्धों के बीच भारत ने पाई आजादी
पीएम मोदी ने कहा, विस्तारवाद की सोच ने सिर्फ कुछ देशों को गुलाम बनाकर ही नहीं छोड़ा, बात वही पर खत्म नहीं हुई। भीषण युद्धों और भयानकता के बीच भी भारत ने आजादी की जंग में कमी और नमी नहीं आने दी।
07:46 AM, 15-AUG-2020
पीएम मोदी ने स्वतंत्रता सेनानियों को दी श्रद्धांजलि
पीएम मोदी ने कहा, अगले वर्ष हम अपनी आजादी के 75वें वर्ष में प्रवेश कर जाएंगे। एक बहुत बड़ा पर्व हमारे सामने है। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा, गुलामी का कोई कालखंड ऐसा नहीं था जब हिंदुस्तान में किसी कोने में आजादी के लिए प्रयास नहीं हुआ हो, प्राण-अर्पण नहीं हुआ हो।
07:43 AM, 15-AUG-2020
पीएम ने कोरोना योद्धाओं को किया सलाम
प्रधानमंत्री ने लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित करते हुए कहा, कोरोना के इस असाधारण समय में सेवा परमो धर्म: की भावना के साथ अपने जीवन की परवाह किए बिना हमारे डॉक्टर्स, नर्से, पैरामेडिकल स्टाफ, एंबुलेंस कर्मी, सफाई कर्मचारी, पुलिसकर्मी, सेवाकर्मी, अनेको लोग चौबीसों घंटे लगातार काम कर रहे हैं।
07:41 AM, 15-AUG-2020
पीएम मोदी ने स्वतंत्रता संग्राम के वीरों को किया याद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन सभी भारतीयों के योगदान को श्रद्धांजलि अर्पित की, जिन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में योगदान दिया। साथ ही सशस्त्र बलों के सभी सदस्यों और कर्मियों का भी अभिवादन किया, जो हमें सुरक्षित रखते हैं।
07:35 AM, 15-AUG-2020
लाल किले की प्राचीर से पीएम मोदी ने दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं
मेरे प्यारे देशवासियों, इस पावन पर्व पर आप सभी को बधाई और बहुत-बहुत शुभकामनाएं।
07:30 AM, 15-AUG-2020
पीएम मोदी ने तिरंगा झंडा फहराया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से तिरंगा झंडा फहराया।
07:27 AM, 15-AUG-2020
पीएम मोदी को दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर
लाल किले पर प्रधानमंत्री मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
<blockquote class=”twitter-tweet”><p lang=”en” dir=”ltr”>Delhi: PM Narendra Modi inspects the Guard of Honour at the Red Fort. <a href=”https://twitter.com/hashtag/IndependenceDay?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw”>#IndependenceDay</a> <a href=”https://t.co/Xaqi2JMjO3″>pic.twitter.com/Xaqi2JMjO3</a></p>— ANI (@ANI) <a href=”https://twitter.com/ANI/status/1294452659425030144?ref_src=twsrc%5Etfw”>August 15, 2020</a></blockquote> <script async src=”https://platform.twitter.com/widgets.js” charset=”utf-8″></script>

