Site icon Yashbharat.com

LIVE: करुणानिधि दर्शन यात्रा में भगदड़, 2 की मौत 33 घायल

1532930681 karunanidhi
नइ्र दिल्ली। देश की राजनीति में दक्षिण के दिग्गज एम. करुणानिधि की शवयात्रा में भगदड़ की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि इस हादसे में 2 मौतें हो गईं जबकि 33 लोग घायल है। यह संख्या बढ़ भी सकती है। सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। हादसा राजाजी हॉल में हुआ जहां करुणानिधि के अंतिम दर्शन किए जा रहे थे। हादसे के बाद शव को हॉल के अंदर ले जाया गया। शाम 5 बजे उनका अंतिम संस्कार होगा।
राजाजी हॉल के बाहर जमा भीड़ को संबोधित करते हुए एम.के. स्टालिन ने कहा कि वह चाहते हैं कि किसी भी तरह की हिंसा ना हो। उन्होंने कहा कि सरकार ने जिस तरह मरीना बीच पर जमीन देने से मना किया है, वह माहौल को बिगाड़ना चाहती है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, सपा प्रमुख अखिलेश यादव, RJD नेता तेजस्वी यादव ने चेन्नई के राजाजी हॉल पहुंच करुणानिधि को श्रद्धांजलि दी।
शाम 5 बजे उनकी अंतिम यात्रा शुरू होगी। चेन्नई के मशहूर मरीना बीच पर उनके अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरू हो गई है। DMK समर्थक बड़ी संख्या में मरीना बीच की ओर पहुंच रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी चेन्नई पहुंच करुणानिधि के अंतिम दर्शन किए। उन्होंने वहां पहुंच कर करुणानिधि के बेटे स्टालिन और बेटी कनिमोझी से मुलाकात की। उनके अलावा भी कई नेता आज चेन्नई पहुंचे।
Exit mobile version