Site icon Yashbharat.com

LIVE: कटनी के चौथे राउन्‍ड की ये खबर यशभारत पर …

katni

कटनी। बीजेपी विजयराघवगढ सीट पर संजय पाठक 7000 की बढत पर, भाजपा संदीप जायसवाल मुडवारा से 950 से आगे, बसंत कांग्रेस के 1200 से आगे भापपा के प्रणय पांडे 2500 से बझत बनाए हुए है ।

कृपया और अधिक विवरण देखने के लिए अपना माउस चार्ट या लीजेंड के ऊपर मूव
करें। {मत %, मत गणना}
टीआरएस {50.3%,8…
आईएनसी {21.0%,3…
बीजेपी {8.9%,1430…
एआईएमआईएम {4.9…
बीएसपी {2.4%,382…
आईएनडी {2.2%,34…
टीडीपी {1.9%,3110}
त्जस {1.5%,2496}
स्मफ्ब {1.1%,1846}
सीपीआई {1.1%,18…

आज पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के परिणाम का दिन है. मध्य प्रदेश की बात करें तो राज्य में बीजेपी की नजर चौथी बार सत्ता पर लगी हुई है, वहीं कांग्रेस शिवराज सरकार को उखाड़कर मजबूत संदेश देना चाहती है. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और कांग्रेस नेता कमलनाथ दोनों अपनी-अपनी जीत का दावा कर चुके हैं, हालांकि आज परिणाम सामने आ जाएंगे. एग्जिट पोल की बात करें तो रिपब्लिक टीवी-जन की बात ने 230 सदस्यीय मप्र विधानसभा में भाजपा को 108-128 सीटें और कांग्रेस को 95-115 सीटें दी हैं. वहीं इंडिया टुडे-एक्सिस के मुताबिक भगवा पार्टी को 102-120 सीटें, जबकि कांग्रेस को 104-122 सीटें मिल सकती हैं. हालांकि, टाइम्स नाऊ-सीएनएक्स एग्जिट पोल में मप्र में भाजपा को बहुमत हासिल होने का अनुमान लगाया है. इसने भाजपा को 126 सीटें जबकि कांग्रेस को 89 सीटें दी है. वहीं, दूसरी ओर एबीपी न्यूज एग्जिट पोल के मुताबिक कांग्रेस 126 सीटों पर जीत दर्ज कर बहुमत हासिल कर सकती है. इसके मुताबिक भाजपा को 94 सीटें मिलेंगी.
LIVE Updates – मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव परिणाम (Madhya Pradesh/MP Assembly Election Result 2018) के लिए न्यूज18 हिन्दी पर बने रहिए…
11:04 am (IST)
उज्जैन की विधानसभा सीटों का हाल..

11:01 am (IST)
बड़वानी: बड़वानी में भाजपा के प्रेम सिंह पटेल 4942 वोट से आगे, राजपुर से भाजपा के अंतर पटेल 5657 वोट से आगे, सेंधवा ग्यारसीलाल (कांग्रेस) 3640 वोट से आगे, पानसेमल से भाजपा के दीवान सिंह 187 वोट से आगे, जिले में दो कद्दावर नेता पीछे, जेल मंत्री अंतर सिंह और उपनेता प्रतिपक्ष बाला बच्चन पीछे.

10:58 am (IST)
बुरहानपुर विधानसभा क्षेत्र: पांचवें राउंड में निर्दलीय प्रत्याशी ठाकुर सुरेंद्र सिंह शेरा 7053 वोट से आगे

10:52 am (IST)
इंदौर: तीन राउंड के बाद सांवेर से कांग्रेस के तुलसी सिलावट 700 वोट से आगे, देपालपुर से कांग्रेस के विशाल पटेल 2034 वोट से आगे, इंदौर 5 से बीजेपी के महेंद्र हार्डिया 800 वोट से आगे, इंदौर-3 से बीजेपी के आकाश विजयवर्गीय 300 वोट से पीछे

10:51 am (IST)
खरगोन: तीसरे राउंड की काउंटिंग में बाल राज्य मंत्री बालकृष्ण पाटीदार 352 मतों से पीछे, कांग्रेस प्रत्याशी रवि जोशी आगे

10:48 am (IST)
कमलनाथ के बंगले पर पहुंचे सिंधिया. कमलनाथ के बंगले पर लगा दिग्गजों का जमावड़ा. दिग्विजय के साथ विवेक तनखा और ज्योतिरादित्य सिंधिया पहुंचे.

10:37 am (IST)
बाबूलाल गौर ने कहा कि यह चुनाव उम्मीदवार और उम्मीदवार के बीच था. पार्टी का नहीं. जिसका उम्मीदवार चयन सही है, वो चुनाव जीतेगा.

10:29 am (IST)
मुरैना: मुरैना सीट से कांग्रेस के रघुराज कंषाना आगे, जौरा से कांग्रेस के बनबारी लाल शर्मा आगे, अम्बाह से निर्दलीय प्रत्याशी नेहा किन्नर आगे चल रही हैं.

भोपाल। मध्य प्रदेश में बीएसपी ने रोका कांग्रेस का विजय रथ: मध्य प्रदेश में जो रूझान मिल रहे है उसमें बहुजन समाज पार्टी कांग्रेस का विजय रथ रोकते हुए नजर आ रही है. चुनाव पूर्व कांग्रेस और बीएसपी में गठबंधन की कोशिश हुई थी लेकिन बात नहीं बनी. ऐसे में मतगणना के रूझानों ने कांग्रेस नेतृत्व के माथे पर बल ला दिया है. कांग्रेस नेतृत्व को इस बात का अंदाजा है कि अगर कांग्रेस स्पष्ट बहुमत से एक भी सीट दूर रहती है तो राजभवन से सरकार बनाने का न्योता मिलना इतना आसान नहीं होगा. ऐसे में कांग्रेस नेतृत्व बीएसपी को ओर देख रहा होगा लेकिन चुनाव पूर्व गठबंधन को लेकर दोनों दलों में जो तल्खी बनी है उसके बाद बातचीत शुरु करना इतना आसान नहीं होगा. रूझानों की माने तो बीएसपी दहाई का आकड़ा पार नहीं कर पा रही है ऐसे में बीएसपी को तोड़ना भी मुश्किल नहीं होगा.। साफ है बीएसपी भले ही किंग मेकर की भूमिका में हो लेकिन चाभी मायावती के पास होगी ये कहना बहुत मुश्किल होगा.

10:26 am (IST)
विदिशा: दूसरे राउंड के बाद विदिशा में कांग्रेस के शशान्क भार्गव 550 से आगे. बासौदा से भाजपा की लीना जैन आगे. शमशाबाद से राजश्री सिंह (भाजपा) आगे. कुरवाई से हरि सिंह सप्रे भाजपा आगे. सिरोंज से उमाकान्त शर्मा भाजपा आगे.

9:42 am (IST)
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के शुरुआती रुझानों में सपा-बसपा गठबंधन सात सीटों पर आगे चल रहा है.

9:38 am (IST)
मध्य प्रदेश में मायावती की बहुजन समाज पार्टी का अच्छा प्रदर्शन, पांच सीटों पर बनाई बढ़त

9:33 am (IST)
भोपाल में भारतीय जनता पार्टी के विधायक रामेश्ववर शर्मा ने छोड़ा मतगणना स्थल

9:24 am (IST)
दतिया: दतिया विधान सभा सीट से पहले राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र भारती 2461 वोट से आगे, जनसम्पर्क मंत्री नरोत्तम मिश्रा पीछे

Exit mobile version