Site icon Yashbharat.com

Live: इसरो का एलान लेंडर विक्रम से सम्पर्क टूटा, PM मोदी ने कहा निराश न हों आगे सफलता मिलेगी

06 09 2019 isro 19553482 14246643 m

नई दिल्ली. चंद्रयान-2 की लैंडिंग को लेकर स्थिति निराशाजनक है। इस बीच इसरो ने साफ किया कि उसका लेंडर विक्रम से सम्पर्क टूट गया। चन्द्रमा से 2,1 किलोमीटर तक सम्पर्क बना था बाद में सम्पर्क नहीं रहा। माना जा रहा कि अब इसके आंकड़े आने के बाद ही पता चल पाएगा। इस बीच पीएम मोदी ने वैज्ञानिकों का हौसला बढ़ाया ओर कहा कि मेहनत में कोई कमी नहीं निराश न हो यह कोई छोटी उपलब्धि नहीं आगे सफलता मिलेगी

विक्रम की पहले रात 1 बजकर 55 मिनट पर लैंडिंग होनी थी, लेकिन इसका समय बदलकर 1 बजकर 53 मिनट कर दिया गया। हालांकि, यह समय बीत जाने के बाद भी लैंडर विक्रम की स्थिति पता नहीं चल सकी। इसके बाद इसरो मुख्यालय के कंट्रोल रूम में मौजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विजिटर गैलरी से रवाना हो गए। वहां इसरो के पूर्व चेयरमैन मौजूदा चीफ डॉ. के. सिवन का हौसला बढ़ाते दिखे।हालांकि,कुछ मिनट के लिए पृथ्वी से संपर्क टूटने के बाद चंद्रयान-2 फिर एक्टिव हो गया। अगर लैंडर विक्रम की लैंडिंग की पुष्टि हो जाती है तो सुबह 5 बजकर 19 मिनट पर रोवर प्रज्ञान बाहर आएगा, यह सुबह 5:45 पहली तस्वीर क्लिक करेगा।

Exit mobile version