ChandrayanFEATURED

कुछ मिनट के लिए पृथ्वी से संपर्क टूटने के बाद चंद्रयान-2 फिर एक्टिव, लैंडिंग पर स्थिति साफ नहीं

नई दिल्ली. चंद्रयान-2 की लैंडिंग को लेकर स्थिति अभी साफ नहीं है। कुछ मिनट पृथ्वी से सम्पर्क टूटने के बाद लेंडर विक्रम से संपर्क तो हुआ लेकिन इसकी लेंडिंग की स्थिति पर कुछ भी साफ नहीं है। वैज्ञानिक आंकड़े जुटा रहे हैं।

लैंडर विक्रम की पहले रात 1 बजकर 55 मिनट पर लैंडिंग होनी थी, लेकिन इसका समय बदलकर 1 बजकर 53 मिनट कर दिया गया। हालांकि, यह समय बीत जाने के बाद भी लैंडर विक्रम की स्थिति पता नहीं चल सकी। इसके बाद इसरो मुख्यालय के कंट्रोल रूम में मौजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विजिटर गैलरी से रवाना हो गए। वहां इसरो के पूर्व चेयरमैन मौजूदा चीफ डॉ. के. सिवन का हौसला बढ़ाते दिखे। अगर लैंडर विक्रम की लैंडिंग की पुष्टि हो जाती है तो सुबह 5 बजकर 19 मिनट पर रोवर प्रज्ञान बाहर आएगा, यह सुबह 5:45 पहली तस्वीर क्लिक करेगा।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply