Latest

Live:कुछ देर में चित्रकूट पहुंचेंगे राहुल गांधी, इलाहाबाद से हुए रवाना

सतना/चित्रकूट। राहुल गांधी कुछ देर बाद चित्रकूट के कामतानाथ मंदिर में पहुंचेंगे। वह इलाहाबाद से चित्रकूट के लिए रवाना हो गए हैं। मंदिर में आम लोगों के लिए प्रवेश बंद कर दिया गया है। मंदिर को सख्त सुरक्षा घेरे में ले लिया गया है। मंदिर की सुरक्षा एसपीजी के हवाले है। राहुल गांधी कामतानाथ मंदिर में पूजा करेंगे।

शहर में राहुल गांधी के आगमन पर पोस्टरों में उनको राम भक्त पंडित राहुल गांधी बताया गया है।कामतानाथ मंदिर में भगवान राम, लक्ष्मण और सीता की मूर्तियां विद्यमान है और भगवान राम ने वनवास के दौरान काफी समय चित्रकूट में बिताया था।

  • 34AM
    राहुल गांधी थोड़ी देर में पहुंचेंगे कामतानाथ मंदिर, आमजन के लिए मंदिर बंद, एसपीजी ने घेरे में लिया मंदिर
  • 10:34AM
    यहां से विशेष बस पर सवार होकर सड़क मार्ग से रीवा रवाना होंगे। 5 बजे रीवा में रोड शो करेंगे।
  • 10:33AM
    इसके बाद राहुल सड़क मार्ग से सर्किट हाउस पहुंचकर भोजन और विश्राम करेंगे।

Leave a Reply

Back to top button