katni स्केटिंग में नन्हें बच्चों ने दिखाई जबरदस्त प्रतिभा
कटनी। रंकित रोलर स्केटिंग एकेडमी द्वारा अयोजित ओपन इंटर स्कूल स्केटिंग चैंपियनशिप 2024 दिन 26 जनवरी और 28 जनवरी को जागृति पार्क, बास्केट कोर्ट, खेल विभाग माधव नगर कटनी में आयोजित हुआ। जिसके मुख्य अतिथि टीआई कोतवाली,कटनी आशीष कुमार शर्मा, कुठला टी आई अभिषेक चौबे, शशांक श्रीवास्तव, श्रीमती अनु शशांक श्रीवास्तव, श्रीमती श्रेया रौनक खंडेलवाल, माउसूफ बिट्टू भैया, मेघा बजाज आदि उपस्थित रहे।

इस प्रतियोगिता में कटनी के विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने हिस्सा लिया और सभी बच्चो ने शानदार प्रदर्शन किया ।जिसमे प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान के बच्चो को मेडल और बेस्ट स्केटर को ट्रॉफीज और कैश प्राइज और अन्य सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट्स दिया गया।

इस कार्यक्रम को ऑफिशल कोच रंकीत चक्रवर्ती के नेतृत्व में हुआ। जिसमे विजेताओं के नाम इस प्रकार है क्वॉड अंडर 11 बॉयज में तरंग संगतानी, अबान खान, अंडर11 इनलाइन अरनव चौबे, अनंत खेडिया, हितांश पाहुजा, विराट सिंह,क्वॉड अंडर 11 गर्ल दृष्टि पाहुजा, शिक्षा मंगलानी, ईशानवी सिंह, अंडर 7 क्वॉड अरनव चौबे, हरशिल अरोड़ा, अभिमन्यु नायक, अंडर 7 क्वॉड गर्ल स्वरा जैन, अनुश्मिता नायक, ध्रुवी चौधरी, अंडर 14 इनलाइन शुभ बर्मन अंडर 14 क्वॉड अंकित सिंह, रोहित बहरानी, टेनासिटी में हार्दिक गुप्ता इनलाइन गर्ल्स दृष्टि कृपलानी,मेहर नागरथ, टेनेसिटी गर्ल्स शनाया अग्रवाल, ताशी सोनी, टिआना गोधवानी।

