Site icon Yashbharat.com

कटनी में लायसेंसी शराब दुकान संचालकों की मनमानी: निर्धारित मूल्य से अधिक में बेची जा रही शराब, 240 की बियर का वसूल रहे 320 रुपए

IMG 20250620 WA0000

कटनी में लायसेंसी शराब दुकान संचालकों की मनमानी: निर्धारित मूल्य से अधिक में बेची जा रही शराब, 240 की बियर का वसूल रहे 320 रुप

यशभारत.कॉम- कटनी शहर में लायसेंसी शराब दुकान संचालकों द्वारा निर्धारित मूल्य से अधिक में शराब बेची जा रही है। बावजूद इसके न तो आबकारी विभाग के अधिकारी और न ही जिला प्रशासन के अधिकारी कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। शराब उपभोक्ताओं से शहर के लायसेंसी शराब दुकान संचालकों द्वारा लगातार निर्धारित मूल्य से ज्यादा वसूली की जा रही है। हर दिन लायसेंसी शराब दुकान संचालक निर्धारित मूल्य से अधिक चार्ज कर लाखों की अवैध वसूली की जा रही है। ताजा मामला गुरुवार रात का सामने आया है। सुभाष चौक स्थित दुकान संचालक किंगफिशर अल्ट्रा बीयर जिसका अधिकतम निर्धारित मूल्य 240 रुपए है, उसे 320 रुपए में बेच रहे हैं। यानी एक बियर की बोतल में निर्धारित अधिकतम मूल्य से 80 रुपए अधिक वसूल किए जा रहे हैं। इसके अलावा शराब दुकान संचालक रात के समय दुकान बंद होने के बाद भी शराब बेच रहे हैं। लेकिन पुलिस, आबकारी और जिला प्रशासन के सभी जिम्मेदार अधिकारी कार्रवाई नहीं कर रहे है।

Exit mobile version