Latest

क्या आप हमारी तरह बेबी ऑयल को सिर्फ बच्चों के लिए इस्तेमाल करती आई हैं तो आज हम आपको बेबी ऑयल को इस्तेमाल करने के कुछ टिप्स आजमाए

क्या आप हमारी तरह बेबी ऑयल को सिर्फ बच्चों के लिए इस्तेमाल करती आई हैं तो आज हम आपको बेबी ऑयल को इस्तेमाल करने के कुछ टिप्स आजमाए

आजकल महिलाएं अपने बच्चों की स्किन केयर के लिए कई तरह के बेबी ऑयल का इस्तेमाल करती हैं लेकिन क्या आप यह जानती हैं कि बेबी ऑयल केवल बच्चों की स्किन के लिए ही लाभकारी नहीं है, बल्कि यह आपकी कई छोटी-बड़ी समस्याओं के लिए भी उपयोगी साबित हो सकता है। अगर आपको मेकअप रिमूव करना हो या फिर बॉडी की मसाज करनी हो आप बेबी ऑयल की मदद ले सकती हैं, पर कैसे? तो चलिए, आज हम आपको इस लेख के माध्यम से बेबी ऑयल के अलग-अलग तरीकों से इस्तेमाल करने के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें जानने के बाद आप भी यकीनन इसका इस्तेमाल करना पसंद करेंगी।

मेकअप को करें रिमूव

ऐसा माना जाता है कि बेबी ऑयल मेकअप रिमूवर के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है, यह मौसमी ऑयलीनेस को भी मैनेज कर सकता है। आप मेकअप को रिमूव करने के लिए ऑयल की एक बोतल और एक कॉटन बॉल लें, और इसे अपने चेहरे के चिकने एरिया पर थपथपाते हुए लगाएं ताकि यह तुरंत मैट हो जाए और आपको एक रिफ्रेशिंग लुक मिल सके।

क्या आप हमारी तरह बेबी ऑयल को सिर्फ बच्चों के लिए इस्तेमाल करती आई हैं तो आज हम आपको बेबी ऑयल को इस्तेमाल करने के कुछ टिप्स आजमाए

मसाज के तौर पर इस्तेमाल करें

माना बेबी ऑयल बच्चों के लिए होता है लेकिन आप भी इसका इस्तेमाल कर सकती हैं। ऐसे में अगर आप थोड़ा थका हुआ महसूस कर रही हैं, तो आप इस तेल से बॉडी की मसाज कर सकती हैं। आपको अच्छा महसूस होगा साथ ही इससे आप अपने हाथों-पैरों की भी मसाज कर सकती हैं।

बॉडी लोशन की तरह करें इस्तेमाल

अगर आपकी बॉडी लोशन क्रीम खत्म हो गई है, तो आप घर में मौजूद बेबी ऑयल का इस्तेमाल बॉडी को मॉइश्चराइज करने के लिए कर सकती हैं क्योंकि यह बच्चों की बॉडी के लिए बनाया जाता है और इसमें अधिक केमिकल भी इस्तेमाल नहीं किए जाते हैं। साथ ही, ये दूसरे ऑयल के मुकाबले जल्दी बॉडी पर अब्जॉर्ब हो जाता है। इसमें मौजूद विटामिन- ई बॉडी को मुलायम बनाता है।

जूतों को करें पोलिश

अगर आपका बेबी ऑयल बच गया है या घर में बेकार पड़ा है, तो उसे फेंकने की बजाय आप लेदर के पर्स या जूतों को पोलिशकर सकते हैं। इसके इस्तेमाल से आपके जूते बिल्कुल नए और चमकदार हो जाएंगे। बस इस बात का ध्यान रखें कि अधिक मात्रा में ऑयल ना लें। वरना आपके जुते ऑयली और बेकार नजर आएंगे।

Back to top button