फिटनेस फंडा

आइए जानते हैं रोजाना 10,000 हजार चलने से सेहत को होने वाले फायदे क्या हैं?

1. मांसपेशियों और हड्डियों को मजबूत बनाना – Strengthening Muscles and Bones

रोजाना कुछ स्टेप्स तलने से मांसपेशियों और हड्डियों को मजबूती मिलती है।। दरअसल, जब आप वॉकिंग करते हैं, तो हड्डियों के स्वास्थ्य में सुधार होता है। खासतौर पर गतिहीन जीवनशैली जी रहे लोगों के लिए यह एक बेस्ट एक्सरसाइज हो सकती है।

2. बेहतर नींद की गुणवत्ता में सुधार – Good Sleep Pattern

नियमित रूप से 10,000 स्टेप्स चलने से तनाव कम होता है, जिससे नींद की गुणवत्ता को बेहतर किया जा सकता है। अगर आप सुबह या शाम रोजाना 10 हजार कदम चलते हैं, तो इससे स्वास्थ्य को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। इससे काफी हद तक नींद बेहतर होती है। साथ ही थकान को भी कम किया जा सकता है।

आइए जानते हैं रोजाना 10,000 हजार चलने से सेहत को होने वाले फायदे क्या हैं?

3. वजन करे कंट्रोल – Weight Control

ओबेसिटी जर्नल में प्रकाशित 2018 रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगर आप नियमित रूप से 10,000 कदम चलते हैं, तो इससे आपका वजन काफी हद तक कम हो सकता है। साथ ही यह आपके समग्र शरीर के लिए काफी अच्छा एक्सरसाइज हो सकता है। इससे फिटनेस के सभी स्तरों में सुधार लाया जा सकता है। यह आपकी हृदय गति को बढ़ावा देता है। साथ ही मांसपेशियों की मजबूती को बेहतर करने में असरदार है।

20 मिनट में होगा चार्ज 64GB स्टोरेज वाला Tecno Spark स्मार्टफोन

4. हार्ट हेल्थ को करे बेहतर – Cardiovascular Benefits

रोजाना 10 हजार कदम चलने से आपके हृदय स्वास्थ्य को बेहतर किया जा सकता है। इससे कई बीमारियों से लड़ने में मदद मिलती है। इतना ही नहीं, अगर आप रोजाना 10 हजार कदम चलते हैं, तो पूरे शरीर में ऑक्सीजन बेहतर होता है, जो आपके हार्ट हेल्थ में सुधार कर सकता है।

Back to top button