Latest
सुसाइड नोट लिखकर लापता हुआ वकील, पुलिस ने शुरू की जांच
सुसाइड नोट लिखकर लापता हुआ वकील, पुलिस ने शुरू की जांच

कटनी। कोतवाली थाना क्षेत्र के हीरागंज निवासी एक वकील सुसाइड नोट लिखकर घर से गायब हो गया है। परिजनों ने तलाश की तो युवक नहीं मिला, जिससे वे घबरा गए। पुलिस से शिकायत की तो पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली पुलिस ने बताया की हीरागंज निवाशी राहुल पिता सुशील ताम्रकार (28) पेशे से वकील है। वह रविवार सुबह 3.30 बजे घर से निकल गया है। परिजनों ने थाना में सूचना दी है कि वह सुसाइड नोट लिखकर गया है।
बताया जा रहा है कि राहुल ऑनलाइन गेम खेलने का आदी ओर बह एक से डेढ़ लाख रूपये हार चूका था । परिजनों ने यह भी पुलिस को बताया है कि उसके साथ ऑनलाइन ठगी हुई है।
कोतवाली टीआइ आशीष शर्मा ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर प्रकरण दर्ज किया गया है। सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं और लापता की पतासाजी के प्रयास किए जा रहे हैं।








