katniमध्यप्रदेश

स्वर्गीय श्री निलेश नीलू स्मृति दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का हुआ भव्य आगाज

स्वर्गीय श्री निलेश नीलू स्मृति दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का हुआ भव्य आगा

कटनी। ऑर्डिनेंस फैक्ट्री छोटा क्लब ग्राउंड में स्वर्गीय श्री निलेश नीलू स्मृति दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ हुआ। टूर्नामेंट के शुभारंभ अवसर पर NKJ क्लब एवं सिटी क्लब कटनी की टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले की शुरुआत हुई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष अमित शुक्ला एडवोकेट की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा खेल भावना के साथ शानदार प्रदर्शन के लिए खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेश जाटव ने की, जबकि संजय गुप्ता विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अतिथियों ने आयोजन की सराहना करते हुए खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को खेलों से जोड़ने तथा उनकी प्रतिभा को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में खेलप्रेमी एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। पूरे आयोजन को लेकर खिलाड़ियों और दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला।

आयोजक मंडल

मुकेश उर्फ काली, सत्येंद्र सिंह, ज्वेल मशीन, जी. रवि अन्ना, प्रेम प्रताप सिंह, शक्ति प्रताप सिंह, अनुभव चौरसिया, विजय कुमार, शशि कांत, अंकित मेहरा, अंकुर पाठक एवं शशि प्रकाश।

आयोजक मंडल ने सभी अतिथियों, खिलाड़ियों एवं खेलप्रेमियों का आभार व्यक्त करते हुए टूर्नामेंट को सफल बनाने में सहयोग की अपील की।

Back to top button