स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत हिरवारा में स्वच्छता कार्यक्रम हिरवारा में चला स्वच्छता अभियान, मंदिर परिसर को बनाया प्लास्टिक मुक्त
स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत हिरवारा में स्वच्छता कार्यक्रम
हिरवारा में चला स्वच्छता अभियान, मंदिर परिसर को बनाया प्लास्टिक मुक्
कटनी। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड कटनी द्वारा सेवा संकल्प अभियान-2026 के अंतर्गत ‘सेवा मेरा योगदान’ अभियान के प्रथम दिवस विकासखंड स्तरीय ‘स्वच्छता ही सेवा’ कार्यक्रम का आयोजन ग्राम हिरवारा में किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय श्री हनुमान मंदिर एवं यज्ञशाला परिसर को प्लास्टिक मुक्त बनाने के उद्देश्य से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया।
अभियान के तहत मंदिर परिसर की साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। उपस्थित लोगों ने स्वच्छता अपनाने एवं परिसर को स्वच्छ रखने की शपथ ली। इसके साथ ही चौपाल का आयोजन कर ग्रामीणों को स्वच्छता और जनभागीदारी के महत्व की जानकारी दी गई।
विकासखंड समन्वयक बालमुकुंद मिश्र ने बताया कि 2 से 10 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने अभियान के उद्देश्यों और आगामी कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी दी।
कार्यक्रम में ग्राम सरपंच हीरामन चक्रवर्ती, जीआरएस महेंद्र, जनपद सदस्य प्रतिनिधि अजय बर्मन, नवांकुर संस्था बारडोली वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष आरएल चौधरी, साध्वी जन कल्याण समिति की अध्यक्ष साध्वी निगम, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति सरसवाही एवं हिरवारा के अध्यक्ष संत कुमार सेन, संतोष बर्मन, आशा बर्मन सहित परामर्शदाता रोशनी कुशवाहा, भारती बर्मन, छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समन्वय, संचालन एवं आभार सेक्टर क्रमांक-5 हीरापुर-कौड़िया की नवांकुर संस्था साध्वी जन कल्याण समिति की अध्यक्ष साध्वी निगम ने किया।







