FEATUREDLatestमध्यप्रदेशराष्ट्रीय

लाड़ली बहनों को दिवाली पर बड़ी सौगात: हर महीने मिलेंगे ₹1500, CM मोहन यादव का ऐलान

लाड़ली बहनों को दिवाली पर बड़ी सौगात: हर महीने मिलेंगे ₹1500, CM मोहन यादव का ऐलान

लाड़ली बहनों को दिवाली पर बड़ी सौगात: हर महीने मिलेंगे ₹1500, CM मोहन यादव का ऐलान मध्य प्रदेश में लाड़ली बहनों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने योजना के तहत मिलने वाली राशि को बढ़ाने का ऐलान कर दिया है।

इंदौर में सीएम ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि रक्षा बंधन में हम बहनों को 1250 के अलावा 250 रुपए अतिरिक्त देंगे। वहीं दीपावली से इस राशि को बढ़ाकर 1500 रुपए कर दिया जाएगा।

सीएम मोहन ने कहा कि हम लाड़ली बहना को तीन हजार रुपए प्रति माह देने के अपने संकल्प पत्र पर कायम हैं। हमने डंके की चोट पर कहा है और इसे पूरा करेंगे। यह योजना पहले 1000 रुपए प्रति माह से शुरू हुई थी फिर हमने इसे 1250 रुपए किया और रक्षाबंधन पर 250 रुपए अतिरिक्त दिए। अब हम दिवाली से इसे 1500 रुपए प्रति माह करने जा रहे हैं। इसके बाद हर साल राशि बढ़ाई जाएगी। 2028 तक हम अपना वादा पूरा करेंगे। इस राशि को बढ़ाकर 3000 रुपए तक ले जाएंगे।

 

 

 

 

Back to top button