Ladli Behna Yojana CM शिवराज ने बहनों के खाते में डाले 1000 रुपए, राशि एक से बढ़ा कर 3 हजार रुपये करने का वादा

Ladli Behna Yojana Money Transfer Live  इंतजार खत्म हुआ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने सिंगल क्लिक से सवा करोड़ महिलाओं को लाडली बहना योजना के तहत 1-1 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए हैं। 

2 हजार से 3 हजार रुपये यह राशि कर दी जाएगी

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने अपने उदबोधन में कहा कि प्रदेश के हर गांव हर वार्ड की बहनों को नारी तू नारायणी से अपना भाषण शुरु किया। सभी बहनों को प्रणाम करता हूँ। आज का दिन ऐतिहासिक दिन है। आज आपसे दिल की बात करनी है। नारियों का सम्मान की हमारी प्राथमिकता रही। भगवान के नाम मे भी पहले मां का नाम आता है। बीच मे ऐसा समय आया जब बेटियों का सम्मान नहीं मिला, अन्याय हुआ। मोदी जी ने एक नया इतिहास बन। मेने लाडली बहना क्यों बनाई इसलिए बनाई की मेरी बहन घर बच्चे की जरूरत पूरी नहीं कर पाती थी। बच्चा मां से पैसा मांगता मां के पास पैसा नहीं होता। पिता भाई के घर जाने के लिए पैसा नहीं रहता। छोटी छोटी जरूरत पूरी नहीं हो पाती। इसलिए यह योजना हमने बनाई, इसी दर्द से शुरू हुई लाडली बहना योजना मुझे बच्चे मामा कहते हैं तो मेरी बहनों को भाई यह तोहफा दे रहा यह तोहफा हर महीने मिलेगा। 1 हजार रुपये हर माह डाले जाएंगे। मैं स्वीकृति पत्र देने एक घर गया तो वहां 4 बहने थीं मतलब अब उस घर मे 48 हजार रुपये आएंगे। इस पैसे से घर की हालत सुधरेगी। बच्चों के लिए चीज खरीद सकती हैं। कांग्रेस की सरकार कमलनाथ ने मेरी कई योजना बन्द कर दी थी। यह योजना शुरू तो एक हजार से हुई है लेकिन यह आगे और बढ़ेगी अभी तो यह अंगड़ाई है।

तुम्हारे भाई ने एक हजार से शुरू किया है आगे इस राशि को बढ़ा दूंगा, फिर साढ़े 12 सौ रुपये कर दूंगा फिर 15 सौ रुपये महीना कर दूंगा, 15 सौ तक भी नहीं रोकूंगा फिर 1750 फिर 2 हजार रुपये कर दूंगा 2 हजार से 3 हजार रुपये यह राशि कर दी जाएगी। सीएम ने कहा ये मेरा परिवार है। मैं सगा भाई हूँ अब लाडली बहना सेना बनेगी। 11 से 21 बहनों की सेना बनेगी। यह अपने क्षेत्र में हर गतिविधि पर नजर रखेगी।

सब लाडली बहना सेना शामिल हो जाओ यह शोषण के खिलाफ लड़ेगी। हम गरीब नहीं रहेंगे। हम रोयेंगे नहीं। मेरा फर्ज है बहना के जीवन को अच्छा बनाना। मेरी सब बहनों को लखपति बनना चाहिए तब मुझे संतोष होगा। यह मेरा लक्ष्य है हर बहन को लखपति बनाना। आपने मेहनत की तो आपका यह भाई 5 साल ने सबको लखपति बना दूंगा। सीएम ने कहा कि मैं आज पैसा डालूंगा पर कुछ बहनों को कल परसों तक पैसा मिलेगा पैसा नहीं आये तो परेशान नहीं होना। अब 21 साल की बहनों को भी लाडली बहना का लाभ दिया जाएगा। हम अपना परिवार भी और समाज तथा देश भी बनाऊंगा।

सांसद राकेश सिंह ने कहा कि आज यह इतिहास रच रहा है।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि आज लाडली बहनों का उत्सव मनाया जा रहा है। आज बहनों को एक हजार रुपये नहीं मिल रहे बल्कि महिलाओं को सशक्तिकरण मिल रहा। भारत के प्रधानमंत्री ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ शुरू की तो मुख्यमंत्री सीएम शिवराज जी ने लाडली लक्ष्मी और अब लाडली बहना योजना शुरू की हम सिर्फ योजना नहीं बनाते उस पर अमल भी करते हैं लाडली बहना इसी का उदाहरण है।

Ladli Behna Yojana Money Transfer Live : कार्यक्रम शुरू CM शिवराज सिंह ने की कन्या पूजा, उसके बाद मुख्यमंत्री ने एक बहन की भी पूजा की। मुख्यमंत्री ने मध्यप्रदेश गीत की शुरुआत की। संचालन सांसद राकेश सिंह कर रहे हैं। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा, गोपाल भार्गव, पंकजा मुंडे, भोला सिंह, अजय विश्नोई आदि भी कार्यक्रम में मौजूद हैं। बस कुछ देर में लाडली बहनों के खातों में डालेंगे 1000 रुपये

जबलपुर के गैरिसन ग्राउंड से आज मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 80 हजार लाड़ली बहनों के खाते में 1000 रुपये भेजेंगे।

सबसे पहले मुख्यमंत्री विश्राम गृह पहुंचे, जहां से शहर के आस्‍था का केंद्र बड़ी खेरमाई मंदिर जाकर पूजा अर्चना की। फिर कार्यक्रम स्‍थल गैरिसन ग्राउंड के लिए रवाना हो गए। सिंगल क्लिक के माध्यम से हितग्राहियों को लाभान्वित कराएंगे।

https://youtu.be/3yCxzzWaNng

बता दें कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के राज्यस्तरीय आयोजन के लिए करीब 800 बसों का इंतजाम किया गया है। कहीं से भी किसी प्रकार की चूक न हो इसलिए व्यवस्थाओं पर प्रशासन की पैनी नजर है। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत बहनों को हितलाभ वितरण प्रारंभ किए जाने को लेकर आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम को भव्य बनाने की तैयारी है। पिछले अनुभव और मौसम को देखते हुए गैरिसन ग्राउंड पर तीन विशाल डोम बनाए गए हैं, जहां कुर्सियां लगाई गई हैं।

Exit mobile version