Wednesday, May 13, 2026
Latest:
yashbharat#Ladli BehnaLatestमध्यप्रदेश

Ladli Behna Yojana 3 लाख 19 हजार 991 महिलाओं को स्कीम से बाहर कर दिया गया, जानिए कौन हैं यह लाड़ली

Ladli Behna Yojana Online Apply मध्यप्रदेश विधानसभा में महिला बाल विकास मंत्री ने जानकारी दी है कि 3 लाख 19 हजार 991 महिलाओं को स्कीम से बाहर कर दिया गया है।

फिलहाल राशि बढ़ाने का भी कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं

प्रदेश की लाड़ली बहना योजना से अब तक 15,748 महिलाओं के नाम उनकी मृत्यु के बाद हटाए हैं। 60 वर्ष की उम्र पूरी करने वाली 3 लाख 19 हजार 991 महिलाओं के नाम स्वत: पोर्टल से हट गए हैं। फिलहाल राशि बढ़ाने का भी कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है।

60 साल की उम्र से ऊपर होने पर कई महिलाओं के नाम योजना से काट दिए

3 लाख 19 हजार 991 महिलाओं को स्कीम से बाहर कर दिया गया, क्योंकि उनकी उम्र 60 साल से ऊपर हो गई थी। इस कारण जनवरी में 60 साल की उम्र से ऊपर होने पर कई महिलाओं के नाम योजना से काट दिए गए थे। इस वजह से इन लाड़ली बहनों के खाते में योजना के पैसे ट्रांसफर नहीं हुए। अगर आपके दस्तावेज में भी आपकी उम्र 60 साल से अधिक हो गई है तो, आप भी अपात्र महिलाओं की लिस्ट में शामिल हो गई हैं और आपको भी अप्रैल में योजना की 23वीं(Ladli Behna Yojana 23th installment) किस्त का लाभ नहीं मिलेगा।

 

लाड़ली बहनों को नहीं मिलेंगे 3 हजार

मध्यप्रदेश में फिलहाल लाड़ली बहनों(Ladli Behna Yojana 23th installment) की न तो संख्या में इजाफा होगा और न ही उन्हें मिलने वाली राशि बढ़ेगी। विधानसभा में पूछे गए एक सवाल के लिखित जवाब में सरकार ने स्पष्ट किया है कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के नए पंजीयन शुरू करने का विभाग का प्रस्ताव नहीं है। हालांकि महिला बाल विकास मंत्री ने स्वीकारा कि नए पंजीयन शुरू करने के प्रस्ताव लगातार मिल रहे हैं। अभी 1.27 करोड़ महिलाओं को योजना का लाभ मिल रहा है। योजना में 1250 रुपए प्रति माह दिए जा रहे हैं। 2025-26 के बजट में सरकार ने योजना के लिए 18 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान किया है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम