Site icon Yashbharat.com

Ladli Bahna Yojna Check Balance On Account: इंतजार खत्‍म, सीएम भाई शिवराज ने भेज दिए लाडली बहनों के खाते में हजार हजार रूपए

Ladli bahna ckeck account 1

Ladli Bahna Yojna Check Balance On Account: इंतजार खत्‍म, सीएम भाई शिवराज ने भेज दिए लाडली बहनों के खाते में हजार हजार रूपए  रीवा संभाग की 11,26,546 बहनें लाड़ली बहना योजना से लाभान्वित । लाड़ली बहना योजना की प्रथम किश्त प्रदान की गई। जबलपुर में राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सिंगल क्लिक के माध्यम से लाड़ली बहना योजना से लाभान्वित बहनों के खाते में एक-एक हजार रुपये डाले। 11 लाख 26 हजार 546 बहनों के खाते में राशि प्राप्त हुई।

रीवा संभाग के कमिश्नर अनिल सुचारी ने जानकारी दी है कि रीवा में सर्वाधिक 3 लाख 83 हजार 693 पात्रों को योजना से लाभान्वित किया गया।

सतना जिले में 3 लाख 60 हजार 682, सीधी जिले में एक लाख 99 हजार 552 तथा सिंगरौली जिले में एक लाख 82 हजार 619 महिलाओं के खाते में लाड़ली बहना योजना की राशि डाली है। जिन पात्र महिलाओं के खातों में आधार सीडिंग न होने अथवा बैंक खाता डीबीटी न होने से आज राशि का अंतरण नहीं हो पा रहा है।

उनमें कमियों को दूर करके शीघ्र ही राशि जारी की जाएगी। सभी पात्र महिलाओं को 20 जून तक एक हजार अनिवार्य रूप से प्राप्त हो जाएंगे।

 

Exit mobile version