Site icon Yashbharat.com

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर झुलसा मजदूर गंभीर, बिजली कंपनी पर लापरवाही के आरोप

IMG 20260203 181833

Oplus_16908288

कटनी(YASH BHARAT.COM)। माधवनगर थाना क्षेत्र में आज मंगलवार को एक और बड़ा हादसा हो गया, जहाँ हाईटेंशन बिजली की लाइन की चपेट में आने से एक 32 वर्षीय मजदूर गंभीर रूप से झुलस गया। घायल मजदूर को आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार माधवनगर के मदन मोहन चौबे वार्ड निवासी राजकुमार कोल (32) अभिषेक खंडेलवाल के यहाँ पत्थर उतारने का काम कर रहा था। इसी दौरान वह ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ गया। करंट का झटका इतना जोरदार था कि राजकुमार मौके पर ही बुरी तरह झुलस कर गिर पड़ा। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत अस्पताल पहुँचाया गया।इस घटना के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों में बिजली कंपनी के खिलाफ भारी रोष है। लोगों का आरोप है कि रिहायशी इलाकों और कार्यस्थलों के इतने करीब से गुजर रहे खुले तार लोगों के लिए मौत का जाल बने हुए हैं। कुछ ही दिनों पहले इसी क्षेत्र में एक अन्य मजदूर की भी करंट लगने से मौत हो चुकी है, लेकिन प्रशासन और बिजली कंपनी ने इससे कोई सबक नहीं लिया। बिजली कंपनी और संबंधित ठेकेदार सुरक्षा मानकों की लगातार अनदेखी कर रहे हैं।

पुलिस की कार्रवाई

हादसे की सूचना मिलते ही माधव नगर थाना पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना की गंभीरता से जांच की जा रही है और सुरक्षा उपायों की अनदेखी करने वालों पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version