FEATUREDLatestराष्ट्रीय

कुरनूल बस हादसा: चलती बस में लगी आग, 12 यात्रियों की जलकर मौत; राष्ट्रपति ने जताया दुख

कुरनूल बस हादसा: चलती बस में लगी आग, 12 यात्रियों की जलकर मौत; राष्ट्रपति ने जताया दुख। आंध्र प्रदेश के कुरनूल में बड़ा हादसा हो गया। हैदराबाद से बंगलूरू जा रही सवारियों से भरी बस में भीषण आग लग गई।

जानकारी के अनुसार कावेरी ट्रैवल्स की एक बस में कुरनूल के उपनगर चिन्नातेकुर में राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर आग लग गई। इस हादसे में  12  लोगों की मौत हो गई है। हादसे के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने शोक जताया और मदद का आश्वासन दिया।

कुरनूल रेंज के डीआईजी कोया प्रवीण ने बताया,  लगभग 19 यात्री, दो बच्चे और दो ड्राइवर दुर्घटना में बच गए है।

Usha Pamnani

20 वर्षों से डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया की पत्रकारिता में देश-विदेश, फ़िल्म, खेल सहित सामाजिक खबरों की एक्सपर्ट, वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में वरिष्ठ जिला प्रतिनिधि