HealthFEATUREDफिटनेस फंडा

कोरियन लाइफस्टाइल सीक्रेट्स: फिटनेस और हेल्थ के लिए 3 आसान टिप्स

कोरियन लाइफस्टाइल सीक्रेट्स: फिटनेस और हेल्थ के लिए 3 आसान टिप्स

नई दिल्ली: कोरियन लाइफस्टाइल सीक्रेट्स: फिटनेस और हेल्थ के लिए 3 आसान टिप्स, कोरियन लोग सिर्फ अपनी स्किन के लिए ही नहीं बल्कि फिटनेस और हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए भी दुनियाभर में जाने जाते हैं। अगर आप भी कोरियन लोगों की तरह फिट और हेल्दी रहना चाहते हैं, तो ये तीन आसान और असरदार तरीके आपके लिए मददगार साबित हो सकते हैं।

कोरियन लाइफस्टाइल सीक्रेट्स: फिटनेस और हेल्थ के लिए 3 आसान टिप्स

 1. फर्मेंटेड और उबली हुई सब्जियां

न्यूट्रिशनिस्ट दीपशिखा जैन बताती हैं कि कोरियन लोग अपनी डाइट में फर्मेंटेड और उबली हुई सब्जियों को प्राथमिकता देते हैं। यह गट हेल्थ को बेहतर बनाता है। स्वस्थ गट न केवल डाइजेशन सुधारता है बल्कि मेटाबॉलिज्म को भी संतुलित रखता है  सही मेटाबॉलिज्म वजन को कंट्रोल में रखने में मदद करता है।

 2. बैलेंस्ड मील

कोरियन मील हमेशा संतुलित और पोषणयुक्त होती है।  हर मील में शामिल होते हैं प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर और माइक्रोन्यूट्रिएंट्स। यह पेट को लंबे समय तक भरा रखती है और ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखती है।  बैलेंस्ड डाइट वजन कंट्रोल और शरीर की ऊर्जा बनाए रखने में मदद करती है।

3. कम बैठना, ज्यादा चलना

कोरियन जीवनशैली में ज्यादा चलना और कम बैठना शामिल है। रोजमर्रा की जिंदगी में पैदल चलना उनकी आदत का हिस्सा है। छोटी दूरी के लिए गाड़ी या अन्य साधनों के बजाय  पैदल चलना  पसंद किया जाता है। इससे मेटाबॉलिज्म मजबूत रहता है और दिनभर की कैलोरी बर्न होती है। यही वजह है कि वे हमेशा फिट और स्लिम बने रहते हैं। कोरियन फिटनेस का यह राज दिखाता है कि बड़ी मेहनत या भारी जिम रूटीन के बिना भी आप अपनी लाइफस्टाइल में छोटे बदलाव करके हेल्दी और स्लिम रह सकते हैं।

 

Back to top button