Saturday, May 23, 2026
Latest:
व्यापार

 ट्रंप की धमकी के बाद सेंसेक्स गिरा, लेकिन भारतीय शेयर बाजार ने किया जबरदस्त रिवर्स

नई दिल्ली:  ट्रंप की धमकी के बाद सेंसेक्स गिरा, लेकिन भारतीय शेयर बाजार ने किया जबरदस्त रिवर्स, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान को लेकर आक्रामक बयान के बाद गुरुवार सुबह भारतीय शेयर बाजार धड़ाम गिर गया। सेंसेक्स 1,400 अंक तक लुढ़क गया और निफ्टी 2% की भारी गिरावट में चला गया।

लेकिन दोपहर होते-होते बाजार ने शानदार वापसी की। निवेशकों की जमकर खरीदारी, रुपये की ऐतिहासिक मजबूती और मजबूत तकनीकी सपोर्ट के चलते सेंसेक्स वापस हरे निशान में लौट आया।

रिवर्स की 3 बड़ी वजहें:

  1. वैल्यू बाइंग:गिरावट का फायदा उठाकर निवेशकों ने मिडकैप और IT शेयरों में भारी खरीदारी की।
  2. रुपये की मजबूती: डॉलर के मुकाबले रुपया 12 साल में सबसे बड़ी छलांग लगाकर 92.87 पर पहुंचा।
  3. टेक्निकल सपोर्ट: निफ्टी 22,220 के मजबूत सपोर्ट लेवल ने निवेशकों का भरोसा बढ़ाया। विशेषज्ञों के अनुसार, गुरुवार की घटनाएं यह दिखाती हैं कि भारतीय बाजार वैश्विक झटकों के बावजूद खुद को संतुलित रखने की क्षमता रखता है।

 

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम