Saturday, May 23, 2026
Latest:
Techअंतराष्ट्रीय

PAK की साइबर साजिश: भारत के रक्षा और वित्तीय ढांचे पर खतरा, खुफिया एजेंसियों ने चेताया

PAK की साइबर साजिश: भारत के रक्षा और वित्तीय ढांचे पर खतरा, खुफिया एजेंसियों ने चेताया, खुफिया एजेंसियों ने अलर्ट जारी किया है कि पाकिस्तान की आईएसआई भारत के अहम रक्षा और वित्तीय संस्थानों को निशाना बनाकर साइबर हमलों की योजना बना रही है। इन हमलों में दुष्प्रचार के जरिए अस्थिरता फैलाने की भी रणनीति शामिल है।

 

सूत्रों के अनुसार, आईएसआई ने साइबर फोर्स और हैकर समूह HOAX1337, नेशनल साइबर क्रू को सक्रिय किया है, जिनका मकसद रक्षा ढांचे को बाधित करना और संवेदनशील जानकारी चुराना है। गाजियाबाद पुलिस की जांच में पता चला कि कुछ लोगों ने सोलर पावर से चलने वाले CCTV कैमरे लगाए और पाकिस्तान में बैठे ऑपरेटरों को लाइव फीड भेजी।

खुफिया एजेंसियों ने चेताया है कि यह साजिश दो स्तरों पर काम करेगी: एक तरफ साइबर हमले और दूसरी तरफ अफवाहों के जरिए लोगों में भ्रम फैलाना। चुनावी माहौल और बाजार में अस्थिरता पैदा करने की संभावना को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं।

इसमें तेल, एलपीजी की कीमतों और शिक्षा तथा विमानन क्षेत्रों को भी निशाना बनाने की योजना शामिल है। एजेंसियों का कहना है कि आम जनता, सरकारी संस्थान और आर्थिक ढांचे की सुरक्षा के लिए सावधानी बढ़ाना जरूरी है। PAK की साइबर साजिश: भारत के रक्षा और वित्तीय ढांचे पर खतरा, खुफिया एजेंसियों ने चेताया

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम