Latest

कोलकाता लेडी डॉक्टर केस: सुप्रीम कोर्ट ने पीड़िता की पहचान उजागर होने पर जताई नाराजगी, सुनवाई जारी

कोलकाता लेडी डॉक्टर केस: सुप्रीम कोर्ट ने पीड़िता की पहचान उजागर होने पर जताई नाराजगी, सुनवाई जारी है। इस मामले में जहां जांच जारी है, वहीं लापरवाही के खिलाफ डॉक्टरों और आम लोगों में नाराजगी है। राजनीति भी खूब हो रही है। (सुप्रीम कोर्ट की फाइल फोटो)

 कोलकाता में लेडी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर मामले में मंगलवार का दिन अहम होने जा रहा है। मामले में स्वत: संज्ञान लेते हुए सुप्रीम कोर्ट ने मामले की सुनवाई शुरू कर दी है।

प्रधान न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली 3 सदस्यीय पीठ सुनवाई कर रही है। सुनवाई के शुरू में चीज जस्टिस ने कहा कि यह बहुत गंभीर मामला है। इस दौरान दरिंदगी की शिकार डॉक्टर की पहचान उजागर होने पर भी जजों ने आपत्ति दर्ज करवाई।

इस बीच, दिल्ली मेडिकल एसोसिएशन (डीएमए) और फेडरेशन ऑफ एसोसिएशन ऑफ मेडिकल कंसल्टेंट ऑफ इंडिया (एफएएमसीआई) की याचिकाओं पर भी सुनवाई होगी।

डीएमए की याचिका में मांग की गई है कि कोलकाता की लेडी डॉक्टर के मामले में जल्द से जल्द न्याय मिले। साथ ही अस्पतालों में डॉक्टरों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

आरोपी संजय रॉय का पॉलीग्राफी टेस्ट आज

इस बीच, सीबीआई को आरोपी संजय रॉय के पॉलीग्राफी टेस्ट की अनुमति मिल गई है। यह टेस्ट आज होगा। संजय रॉय से लगातार पूछताछ जारी है। एक अन्य महत्वपूर्ण घटनाक्रम के तहत पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस नई दिल्ली पहुंच गए हैं। आज वे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलेंगे। साथ ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात करेंगे। इस दौरान वे बंगाल के हालात पर अपनी रिपोर्ट सौंपेगे।

Back to top button