
तीसरी बड़ी वारदात से दहला कोलकाता, नशीला खाना खिलाकर युवती से अमानवीय कृत्य। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में एक बार फिर एक युवती के साथ दुष्कर्म की वारदात सामने आई है। RG कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में रेप मर्डर और लॉ कॉलेज में छात्रा से दुष्कर्म की वारदात के बाद तीसरी वारदात अंजाम दी गई है।
तीसरी बड़ी वारदात से दहला कोलकाता, नशीला खाना खिलाकर युवती से अमानवीय कृत्य
कोलकाता के जोका इलाके में बने भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) में एक छात्रा के साथ दरिंदगी की बात सामने आई है। सूत्रों के अनुसार, जिस लड़की का यौन शोषण हुआ है, वह उस इंस्टीट्यूट की छात्रा नहीं है, लेकिन आरोपी इंस्टीट्यूट में मैनेजमेंट कोर्स सेकंड ईयर का छात्र है। घटना बॉयज हॉस्टल में हुई है ऐसे जानकारी सामने आ रही है।
आरोपी गिरफ्तार
आरोपी को गिरफ्तार करके हरिदेवपुर पुलिस स्टेशन में लाया गया है। केस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि लड़की को उसकी सहेली ने इंस्टीट्यूट में बुलाया था। उसे खाने के लिए नशीला पदार्थ दिया गया। जब वह बेहोश हो गई तो उसका यौन शोषण किया गया। होश में आने पर लड़की इंस्टीट्यूट से निकलकर ठाकुर पुकुर पुलिस स्टेशन गई, लेकिन उसे IIMC हरिदेवपुर पुलिस स्टेशन भेजा गया, जहां उसने शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित की शिकायत दर्ज करके पुलिस अधिकारी इंस्टीट्यूट पहुंचे और उसकी सहेली समेत कई लोगों से पूछताछ की।







