Site icon Yashbharat.com

खितौली चौकी प्रभारी बघेल को हटाया, कुठला थाने किया गया स्थानांतरित

718719 mp police

खितौली चौकी प्रभारी बघेल को हटाया, कुठला थाने किया गया स्थानांतरि

कटनी। बरही थाना अंतर्गत खितौली पुलिस चौकी प्रभारी ऋषभ सिंह बघेल को हटाकर कुठला थाने भेज दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार रात भोजन कर लौटते समय केवलारी गांव में सिविल ड्रेस में मौजूद चौकी प्रभारी बघेल का कुछ लोगों से विवाद हो गया था।

बताया जा रहा है कि सड़क किनारे कुछ लोग शराब पी रहे थे, जिन्हें बघेल ने रोकने का प्रयास किया। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस विभाग ने मामले को गंभीरता से लिया।

वीडियो सामने आने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों ने पूरे घटनाक्रम की समीक्षा करते हुए प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई की और चौकी प्रभारी ऋषभ सिंह बघेल को खितौली चौकी से हटाकर कुठला थाने में पदस्थ कर दिया।

Exit mobile version