Site icon Yashbharat.com

Khargone News Update: पुलिस TI ने शराब के नशे में दो युवकों को मारी टक्कर

pandhana police ti antim pawar

Khargone News Update खरगोन। खरगोन जिले के भीकनगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत रविवार रात को Pandhana TI पंधाना टीआइ ने तेजगति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए दो युवकों को टक्कर मार दी। इस मामले में सामने आया कि पंधाना टीआइ शराब के नशे में वाहन चला रहे थे। घायल युवकों के पिता उत्तम राव देशमुख ने बताया कि करीब सवा 10 बजे, मेरे पुत्र जयदीप उत्तम देशमुख और राहुल अरुण देशमुख दोनों दूध लेकर घर को आ रहे थे। तभी खरगोन की जा रहे वाहन ने सामने से तेज गति से आते हुए थाना प्रभारी अंतिम पवार ने टक्कर मार दी। पंधाना के थाना प्रभारी पवार कार स्वयं चला रहे थे।

टक्कर मारने के बाद कार को और भी तेज गति से भागाने लगे। इस दौरान रास्ते में कई लोग दुर्घटनाग्रस्त होते हुए बचे। जिसके बाद गाड़ी का पीछा करते हुए ग्राम सांईखेड़ी स्थिति मजार के पास कार को रुकवाया गया। जिसके बाद किशोर मराठे जो कि महाराट्र से शादी में आए हुए थे। वे गाड़ी को चलकर थाने लेकर आये। जिसक के बाद थाने पर एफआइआर की गई। मेडिकल के बाद दोनों फरियादी का मेडिकल व इलाज कराया गया। जिसके बाद रात सवा 12 बजे शराब पीकर कार चला रहे पंधाना थाना प्रभारी की एमएलसी करवाई गई। जिसमें एल्कोहल होना पाया गया, फिलहाल पुलिस ने मामले दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। News Updating…

Exit mobile version