Site icon Yashbharat.com

Kerala Weather Updates: केरल में भारी बारिश और भूस्खलन से तबाही, अब तक 9 लोगों की मौत, रेस्क्यू आपरेशन जारी

kerla news

तिरुवनंतपुरम। Kerala Weather Updates: केरल में इस वक्त भारी बारिश के चलते बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। लगातार हो रही बारिश के चलते जगह-जगह पानी भर गया है। ऐसे में लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। केरल में बारिश के बाद बाढ़ और भूस्खलन ने तबाही मचाई हुई है। इस दौरान काफी संख्या में लोगों की मौत भी हुई है। बीते दिन एनडीआरएफ की टीम ने कोक्कयार, इडुक्की में बचाव अभियान चलाया है। बारिश के बाद यहां पर भूस्खलन हो गया था। नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। इतना ही नहीं कोट्टयम ज़िले के कोट्टक्कल इलाके में भारी बारिश के बाद हुए भूस्खलन हादसे में 3 और शवों को बरामद किया गया है। अब तक हादसे में मरने वालों की संख्या 9 हो गई है।

 

-भारी बारिश के बाद केरल में स्थिति लगातार खराब हो रही है। यहां आज से भक्तों के लिए सबरीमाला मंदिर खोलने के आदेश दिए गए थे। बाढ़ के बाद प्रशासन ने भक्तों को 17-18 अक्टूबर को सबरीमाला मंदिर जाने से परहेज करने को कहा है।

Exit mobile version