Kerala Chunav Exit Poll Live: केरल में UDF 16 सीटों के साथ मारेगी बाजी, NDA ने भी जमाया पैर
Kerala Chunav Exit Poll Live: केरल में UDF 16 सीटों के साथ मारेगी बाजी, NDA ने भी जमाया पैर

Kerala Chunav Exit Poll Live: केरल में UDF 16 सीटों के साथ मारेगी बाजी, NDA का भी खाता खुलेगा ।
देश में लोकसभा चुनाव खत्म हो चुके हैं और आज शनिवार को चुनाव के सातवें और अंतिम चरण में 8 राज्यों की 57 सीटों पर मतदान कराया गया.अब हर किसी सभी को 4 जून को होने वाली मतगणना का इंतजार है. दक्षिण भारत के अहम राज्यों में शुमार केरल पर भी सभी की नजरें टिकी हैं. राज्य की 20 लोकसभा सीटों पर दूसरे चरण में ही 26 अप्रैल को मतदान कराया गया था. यहां से कांग्रेस के दिग्गज नेता राहुल गांधी भी चुनाव लड़ रहे हैं. वह लगातार दूसरी बार बार केरल की वायनाड संसदीय सीट से अपनी चुनौती पेश कर रहे हैं.
LIVE अबकी बार, इनकी सरकार? देखें लोकसभा चुनावों का Exit Pol
केरल की वायनाड सीट से राहुल गांधी एक बार फिर दावेदारी पेश कर रहे हैं और एग्जिट पोल में उन्हें प्रचंड जीत मिल रही है.
एग्जिट पोल के अनुसार भारतीय जनता पार्टी का पहली बार खाता खुल सकता है और उसे एक सीट मिलने की उम्मीद है. त्रिशूर से BJP के सुरेश गोपी चुनाव जीत सकते हैं केरल में कुल लोकसभा की कुल 20 सीटें हैं. टीवी9 भारतवर्ष, POLSTRAT और PEOPLES INSIGHT के एग्जिट पोल में कांग्रेस के नेतृत्व वाली UDF गठबंधन एक बार फिर से यहां बाजी मारते हुए दिख रही है. उसे 16 सीटें आने की उम्मीद है. इस बार एक सीट के साथ NDA का खाता खुलता हुआ दिख रहा है. वहीं तीसरे गठबंधन LDF को 3 सीटें आ सकती हैं.
कांग्रेस पार्टी हमेशा ही केरल में मजबूत रही है. 2019 में ज्यादातर सीटों पर कांग्रेस की कब्जा रहा था, जबकि बीजेपी एक भी सीट नहीं जीत सकी थी. अब इस बार देखना होगा कि वह कांग्रेस की सीटों पर सेंध लगा पाती है या नहीं. राहुल गांधी की वायनाड समेत इन सीटों पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं.







