जन सुरक्षा को दृष्टिगत रख वर्षा पूर्व खतरनाक एवं जर्जर भवनों को हटाने निगम प्रशासन की सतत कार्यवाही जारी,नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने घंटाघर स्थित वर्मा गली के जर्जर एवं जोखिमपूर्ण भवन को किया गया ध्वस्त

IMG 20260605 WA0099

जन सुरक्षा को दृष्टिगत रख वर्षा पूर्व खतरनाक एवं जर्जर भवनों को हटाने निगम प्रशासन की सतत कार्यवाही जारी,नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने घंटाघर स्थित वर्मा गली के जर्जर एवं जोखिमपूर्ण भवन को किया गया ध्वस्

कटनी। आगामी वर्षा ऋतु के दौरान जर्जर भवनों से होने वाली संभावित दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए नगर निगम प्रशासन द्वारा नगर के जर्जर एवं खतरनाक भवनों को चिन्हित कर उन्हें हटाने की कार्यवाही निरंतर की जा रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को महात्मा गांधी वार्ड घंटाघर क्षेत्र स्थित वर्मा गली में लंबे समय से जर्जर अवस्था में खड़े एक जोखिमपूर्ण भवन को निगम प्रशासन द्वारा आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थाओं के बीच हटाया गया।

 

अतिक्रमण प्रभारी मानेन्द्र सिंह ने बताया कि उक्त भवन की जर्जर स्थिति को देखते हुए वर्षा के दौरान उसके गिरने की आशंका बनी हुई थी, जिससे आसपास निवासरत नागरिकों एवं राहगीरों की सुरक्षा पर खतरा उत्पन्न हो सकता था। जन सुरक्षा के दृष्टिगत निगम प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए भवन को रिक्त कराकर मार्ग के आवागमन को दोनों ओर से बंद कर भवन को मशीनों एवं आवश्यक संसाधनों के माध्यम से सुरक्षित तरीके से ध्वस्त करने की कार्यवाही की गई, जिससे संभावित जन-धन हानि की आशंका को समय रहते समाप्त किया जा सके।

नगर निगम प्रशासन द्वारा वर्षा पूर्व विशेष अभियान के तहत शहर के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित जर्जर एवं खतरनाक भवनों का सर्वेक्षण कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। निगम प्रशासन ने नागरिकों से भी अपील की है कि वे अपने जर्जर अथवा दुर्घटना संभावित भवन को तत्काल स्वेच्छा से अलग करने की कार्यवाही करें ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई कर जनसुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। अन्यथा की स्थिति में निगम प्रशासन की टीम द्वारा ऐसे जर्जर भवनों को हटाने की कार्यवाही की जायेगी।

इसे भी पढ़ें-  हास्य-व्यंग्य के जरिए अंग्रेजों की कूटनीति पर किया प्रहार, ‘मुगलों ने सल्तनत बख्श दी’ का प्रभावशाली मंचन,एक्सप्रेशन ऑफ आर्ट सोसाइटी की प्रस्तुति ने इतिहास के प्रसंग को वर्तमान बाजार व्यवस्था से जोड़ा