कटनी के चिकित्सक डॉ सुब्बाराव को अहम जिम्मेदारी, डॉक्टर्स के विरूद्ध शिकायत पर सुनवाई करने वाली कमेटी में शामिल, 4 मामलों पर डिसीजन
कटनी के चिकित्सक डॉ सुब्बाराव को मिली अहम जिम्मेदारी, डॉक्टर्स के विरूद्ध शिकायत पर सुनवाई करने वाली कमेटी में शामिल, 4 मामलों पर हुई कार्रवाई

कटनी। पंजीकृत चिकित्सकों के विरूद्ध उपचार में लापरवाही एवं अमर्यादित आचरण व्यवसायिक दुराचरण से संबंधित प्रकरणों में निर्णय हेतु इंडियन मेडीकल कौंसिल प्रोफेशनल कंडक्ट, एटीकेट, एण्ड ईथिक्स कमेटी की बैठक में चिकित्सको से जुड़े मामलों की सुनवाई हुई।
इस समिति में संचालक चिकित्सा शिक्षा, संचालक स्वास्थ्य सेवायें भोपाल, वरिष्ठ महिला चिकित्सक, राज्य महासचिव व भारतीय मेडिकल एसोसियेशन के राज्याध्यक्ष डा० वाय० सुब्बाराव कटनी, विधिक सलाहकार म.प्र. मेडीकल कौंसिल एवं रजिस्ट्रार मेडिकल कौंसिल विषय विशेषज्ञ शामिल थे।
इस समिति को 04 शिकायत प्राप्त हुई थीं जिन प्रकरणों में सुनवाई हेतु कमेटी की बैठक सतपुड़ा भवन भोपाल के सभागार में गत दिवस की गई।
बैठक की जानकारी देते कटनी के डा० वाय० सुब्बाराव राज्याध्यक्ष भारतीय चिकित्सक संघ ने बताया कि शिकायत के अनुसार मिथलेश कुमार शुक्ला विरूद्ध अनावेदका मीना नारायण चीफ आफ मेडीकल सर्विसेस, नेहरू शताब्दी चिकित्सालय, एन.सी.एल. सिंगरौली रोगी स्व. वन्दना शुक्ला के उपचार में लापरवाही, श्रीमती श्रद्धा सूर्यवंशी, विरूद्ध अनावेदक डा. शालिनी शर्मा सिविल हास्पिटल डबरा जलालपुर मप्र, रोगी श्रद्धा सूर्यवंशी के नसबंदी के आपरेशन में लापरवाही किये जाने एवं अभद्र व्यवहार किये जाने के संबंध में थी।
इसी तरह नागेश्वर पुत्र श्रीरामचन्द्र महिदपुर विरूद्ध अनावेदक ममता सिंह रामपुरे नर्सिंग होम धरमनगर कालोनी, महिदपुर, जिला उज्जैन प्रसूता शोभाबाई के डिलेवरी के उपचार में लापरवाही किये जाने से शिशु एवं प्रसूता कीमृत्यु होने के संबंध में की गई थी।
वहीं शिकायतकर्ता प्रदीप गुप्ता स्व० रामकरण धावड़ी सतना विरूद्ध डा० मनीषा अग्रवाल डा कंदर्भ भुवा, डा० इमरान खान, डा० सुनील अग्निहोत्री द्वारा स्व० भारती गुप्ता के सिजेरियन आपरेशन में लापरवाही किये जाने से मृत्यु होने के संबंध में थी। उपरोक्त 4 प्रकरणों में सुनवाई की गई। जिनके विचारोपरांत आगे कार्रवाई की जाएगी।








