कटनी। यातायात पुलिस के द्धारा चलाए जा रहे सडक़ सुरक्षा सप्ताह के तहत स्कूलों से लेकर सडक़ तक तरह-तरह के कार्यक्रम करते हुए वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने का काम किया जा रहा है।
पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनोज केडिया के दिशा निर्देश तथा नगर पुलिस अधीक्षक ख्याति मिश्रा के मार्गदर्शन में यातायात थाना प्रभारी राहुल पांडे अपनी टीम के साथ वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। वाहन चालकों को जागरूक करने कई तरह के गाने भी बनाए गए हैं। जिनके माध्यम से भी जागरूकता लाने का प्रयास किया जा रहा है।



















