katniLatest

Katni पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन ने किया जिले की दो चौकियों के प्रभार में बदलाव

Katni। पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन ने जिले की दो पुलिस चौकियो के प्रभार में बदलाव किया है। माधवनगर थाना क्षेत्र की झिंझरी पुलिस चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक महेंद्र जायसवाल को हटा कर उनकी जगह उपनिरीक्षक प्रियंका राजपूत को नया चौकी प्रभारी बनाया गया है।

इसी तरह ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र की सिलोडी पुलिस चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक सीताराम बागरी को हटा कर उनकी जगह उपनिरीक्षक दिनेश करोसिया को नया प्रभारी बनाया गया है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम