Katni SP के पास शिकायत लेकर पहुंची महिलाएं, कहा- अमीर गंज में बदमाशों का आतंक है साहब

कटनी। माधवनगर थाना अंतर्गत अमीरगंज पडऱवारा से एक दर्जन से अधिक महिलाएं व स्थानीय लोग पुलिस अधीक्षक Katni SP अभिजीत कुमार रंजन के पास शिकायत लेकर पहुंचे। महिलाओं ने कहा कि क्षेत्र में कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा जमकर दहशतगर्दी फैलाई जा रही है। मारपीट, लूटपाट सहित जानलेवा मिला किया जा रहा है। महिलाओं ने मामले की जांच कराते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

इस दौरान बेबी यादव, मोनिका, बबिता, मीना, सरस्वती आदि ने आरोप लगाया कि क्षेत्र के सुशील यादव, निगम यादव, बेटू यादव, सचिन यादव, अंकुश यादव एवं अन्य लोग अमीरगंज के निवासी हैं। 13 जुलाई की रात 11 बजे बेबी का बेटा ऋषि यादव दूध देकर लौट रहा था, तब उसके साथ रास्ता रोककर गाली गुप्तार व मारपीट की। जिससे गंभीर व आंतरिक चोटें आई हैं।

पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। महिलाओं ने एसपी से कहा कि कैम्प से अमीरगंज व माधवनगर को जाने वाले रास्ते के किनारे मकान बनाए हुए हैं। जिसमें शाम 8 बजे से अपराधियों का जमावड़ा लगा रहता है। इनको सुशील यादव व निगम यादव आदि का संरक्षण प्राप्त हैं। सब एकत्रित होते हैं, शराब पीते हैं और उत्पात मचाते हैं।

 

गाली गुप्तार व मारपीट करते हैं। रुपए पैसा छीन लेते हैं। रात्रि 7-8 बजे से बहन-बेटियों का निकलना मुश्किल है। विरोध करने पर झगड़ा करने आमादा रहते हैं। शिकायत में कहा कि वे परेशान हो चुकी हैं। परिवार के पास आत्महत्या के सिवाय कोई विकल्प नहीं बचा है। महिलाओं ने हवाई फायरिंग व बेदम मारपीट का वीडियो भी एसपी को मुहैया कराया है। इस मामले में पीडि़तों ने एसपी से जांच कराते हुए कड़ी कार्रवाई करने मांग की है।

Exit mobile version