Katni Police Promotion: कई पुलिसकर्मियों को मिली पदोन्नति, स्टार लगाकर दिया गया उच्च पद का प्रभार

कटनी ।(katni) जिले के 28 प्रधान आरक्षक पदोन्नत (promotion) होकर कार्यवाहक सहायक उपनिरीक्षक बने है। पुलिस अधीक्षक ने स्टार (star) लगाकर 28 प्रधान आरक्षक का उत्साह बढ़ाया है।

वहीँ कटनी जिले के नवागत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (SP) मनोज केडिया (रा.पु.से.) ने पदभार ग्रहण किया है।

बता दें कि मध्य प्रदेश में प्रमोशन को लेकर रोक लगाई गई थी। जिसके बाद शिवराज सरकार ने सत्ता में आने के बाद बीच का रास्ता निकालते हुए पुलिस कर्मियों की पदोन्नति की बात कही थी।

वहीं अब तक प्रदेश के कई जिलों में पुलिस कर्मियों को पदोन्नत कर उच्च प्रभार दिए जा चुके हैं। अब कटनी जिले के 28 प्रधान आरक्षक को पदोन्नत कर सहायक उप निरीक्षक के पद पर पदस्थ किया गया है।

Exit mobile version