katniLatest

Katni Police In Action Mode: शातिर बदमाश मनीष जायसवाल पिस्टल, गांजा के साथ गिरफ्तार

Katni Police In Action Mode: शातिर बदमाश मनीष जायसवाल पिस्टल, गांजा के साथ गिरफ्तार

Katni Police In Action Mode: शातिर बदमाश मनीष जायसवाल पिस्टल, गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। अभिजीत कुमार रंजन (भापुसे) पुलिस अधीक्षक कटनी द्वारा अवैध मादक पदार्थ विक्रय एवं परिवहन करने वालों के विरूद्ध लगातार सख्त कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।

अवैध मादक पदार्थ गांजा तस्कर के विरूद्ध कटनी पुलिस की सख्त कार्यवाही

लग्जरी कार सहित आरोपी गिरफ्तार, आरोपी के कब्जे से लगभग 10 किलो गांजा सहित 02 नग पिस्टल जप्त

 

श्अभिजीत कुमार रंजन (भापुसे) पुलिस अधीक्षक कटनी के निर्देश पर कंट्रोल रूम कटनी द्वारा सूचना प्रसारित की गई कि एक पीले रंग की संदिग्ध गाड़ी है। जिसे मिलने पर चैक करने के उपरांत आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करना है।

सूचना पर डॉ. संतोष डेहरिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटनी एवं  ख्याति मिश्रा नगर पुलिस अधीक्षक कटनी के मार्गदर्शन में कार्यवाहक निरीक्षक अभिषेक चौबे थाना प्रभारी कुठला तथा उप निरीक्षक नीरज दुबे थाना प्रभारी एनकेजे कटनी द्वारा  08 जुलाई की दरम्यानी रात्रि में पुलिस स्टॉफ को लेकर गाड़ी की पता-तलाश करते हुये पीले रंग का वाहन दिखने पर पुलिस द्वारा खदेड़ा, तो पीले रंग का वाहन अत्यंत ही तेज गति से भागा, पीछा करने पर पन्ना रोड अमराडांड रोड के नीचे एक पीले रंग की लग्जरी कार एक्सीडेंट की हालत में पड़ी मिली।

जिसे चैक किया तो रोड के नीचे कार के सामने दो व्यक्ति एक्सीडेंट से आई चोटों से घायल अवस्था में पड़े हुए थे, मनीष जायसवाल के बगल में ही एक पिस्टल जमीन पर पड़ी थी। वाहन क्षतिग्रस्त स्थिति में था, लग्जरी कार की तलाशी लेने पर पीछे डिग्गी में एक प्लास्टिक की बोरी रखी थी जिसे खोलकर देखा गया तो उसमें मादक पदार्थ गांजा होना पाया गया।

उक्त दोनो संदिग्ध व्यक्तियों से उनका नाम पता पूछने पर एक व्यक्ति ने अपना नाम (1) मनीष जायसवाल उर्फ यादव पिता मोहन लाल जायसवाल उम्र 44 वर्ष निवासी ग्राम जरवाही चौकी निवार थाना माधवनगर एवं दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम (2) प्रथम उर्फ अमन राठौर पिता भगवान सिंह राठौर उम्र 23 वर्ष निवासी मेन मार्केट आदर्श चौक शिव मंदिर के सामने एनकेजे कटनी का होना बताया।

उक्त दोनों संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी ली गई, तलाशी पर मनीष जायसवाल उर्फ यादव अपनी कमर में एक देशी पिस्टल 32 बोर की खोसे हुए मिला तथा प्रथम उर्फ अमन राठौर की पेंट की पिछली जेब में तीन जिंदा कारतूस 32 बोर के मिले। दोनों आरोपियों के कब्जे से मिले मादक पदार्थ गांजा व अवैध हथियारों को विधिवत कब्जा पुलिस लिया जाकर मौके पर विधि संगत कार्यवाही की गई है। आरोपियों से अवैध मादक पदार्थ एवं अवैध हथियारों के संबंध में पूंछतांछ जारी है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

  1. मनीष जायसवाल उर्फ यादव पिता मोहन लाल जायसवाल उम्र 44 वर्ष निवासी ग्राम जरवाही चौकी निवार थाना माधवनगर जिला कटनी।
  2. प्रथम उर्फ अमन राठौर पिता भगवान सिंह राठौर उम्र 23 वर्ष निवासी मेन मार्केट आदर्श चौक शिव मंदिर के सामने एनकेजे कटनी।जप्त सामग्री :-
  3. अवैध मादक पदार्थ गांजा 09 किलो 920 ग्राम कीमत 01 लाख,
  4. एक पीले रंग की लग्जरी ट्राइवर कार कीमत 10 लाख रुपये
  5. 02 नग देशी पिस्टल एवं 03 जिन्दा कारतूस

 

कार्यवाहक निरीक्षक अभिषेक चौबे थाना प्रभारी कुठला, थाना प्रभारी एनकेजे उप निरीक्षक नीरज दुबे, थाना कुठला से उप निरीक्षक विनोद सिंह, सहायक उप निरीक्षक मनसुखलाल साहू प्रधान आरक्षक सुनील पाण्डेय, नन्दकिशोर, आरक्षक सत्येन्द्र सिंह एवं थाना एनकेजे से सउनि विनोद पाण्डेय, प्रधान आरक्षक शैलेष दामोहिया, प्र.आर. प्रशांत विश्वकर्मा सायबर सेल, आरक्षक रविन्द्र दुबे, रविन्द्र उइके एवं अन्य स्टॉफ की सराहनीय भूमिका रही है। पुलिस अधीक्षक कटनी द्वारा नगद इनाम से पुरूस्कृत करने की घोषणा की गई है।

Back to top button