Monday, May 25, 2026
Latest:
katniमध्यप्रदेश

कटनी पुलिस द्वारा थानों के कायाकल्प एवं आईएसओ प्रमाणन हेतु व्यापक तैयारियां जारी,पुलिस अधीक्षक ने थाना कुठला व माधवनगर का किया निरीक्षण, अधिकारियों- कर्मचारियों संग स्वयं संभाली स्वच्छता एवं व्यवस्थाओं की कमान

कटनी पुलिस द्वारा थानों के कायाकल्प एवं आईएसओ प्रमाणन हेतु व्यापक तैयारियां जारी,पुलिस अधीक्षक ने थाना कुठला व माधवनगर का किया निरीक्षण, अधिकारियों- कर्मचारियों संग स्वयं संभाली स्वच्छता एवं व्यवस्थाओं की कमा

 

कटनी- जिले में पुलिस व्यवस्था को आधुनिक, पारदर्शी एवं जनहितैषी बनाने की दिशा में लगातार महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में जिले के विभिन्न थानों का व्यापक कायाकल्प किया जा रहा है। प्रस्तावित आईएसओ प्रमाण पत्र वितरण टीम के निरीक्षण को दृष्टिगत रखते हुए सभी थानों में रंगरोगन, साफ-सफाई, अभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण तथा प्रशासनिक व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने का कार्य तेज गति से जारी है। कटनी पुलिस द्वारा जन पुलिसिंग को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से थानों की केवल बाहरी साज-सज्जा ही नहीं, बल्कि उनकी कार्यप्रणाली को भी उच्च गुणवत्ता मानकों के अनुरूप विकसित किया जा रहा है। थाना परिसरों के आंतरिक एवं बाहरी स्वरूप को नागरिक-अनुकूल बनाया जा रहा है, वहीं शिकायतों के त्वरित एवं कुशल निराकरण, न्याय प्रणाली को सशक्त बनाने तथा पारदर्शिता सुनिश्चित करने की दिशा में भी सकारात्मक कदम उठाए जा रहे हैं। इसी तैयारी के तहत आज पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा द्वारा थाना कुठला एवं माधवनगर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर में चल रही तैयारियों का जायजा लिया तथा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ स्वयं साफ-सफाई एवं व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित करने में सहभागिता की। कटनी पुलिस का यह प्रयास न केवल थानों को आधुनिक स्वरूप प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि आमजन को बेहतर पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने, पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाने तथा पुलिस-जन संवाद को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में भी एक उल्लेखनीय पहल है।

Rohit Sen

15 वर्षों से प्रिंट एवं डिजीटल मीडिया में कार्य का अनुभव वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में जिला प्रतिनिधि